CG Board 12th Result: : छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं में एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी, महक ने किया टॉप, 34 फीसदी स्टू़डेंट्स हुए फर्स्ट डिवीजन पास
cgbse cg board 12th result: छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं रिजल्ट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जारी कर दिया गया है। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। 12वीं में सरायपाली की महक अग्रवाल ने टॉप किया है।

cgbse cg board 12th result 2024 : छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं रिजल्ट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सीजीबीएसई 12वीं रिजल्ट ( CGBSE 10th Result 2024 , CGBSE 12th Result 2024 ) प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम जारी किया।सीजी बोर्ड 12वीं में 254906 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2024 ( CG Board Result 2024 ) की घोषणा सीजीबीएसई के सभागृह में बोर्ड की अध्यक्ष रेणु पिल्ले द्वारा की गई। छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा के बाद टॉपरों को राज्य सरकारी की ओर से सम्मानित किया जाएगा। सीजीबीएसई 12वीं रिजल्ट में 87.04 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। 12वीं में सरायपाली की महक अग्रवाल ने टॉप किया है। कोपल अम्बष्ठ ने दूसरा और प्रीति व आयुषी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है। महक अग्रवाल महासमुंद की रहने वाली है। इस साल 34 फीसदी छात्र फर्स्ट डिवीजन पास हुए हैं।
12वीं के टापर्स की लिस्ट
महक अग्रवाल महासमुंद 97.40
कोपल अमबस्ट बलौदा बाजार 97.00
प्रीति बलौदाबाजार 96.80
आयुषी गुप्ता जशपुर 96.80
समीर कुमार धमतरी 96.60
हर्षवती बालोद 96.00
वेदांतिका शर्मा बिलासपुर 96.00
शुभ अग्रवाल कोरबा 96.00
डाली पटेल बालौदा बाजार 95.80
अदिति साहू बालौदा बाजार 95.80
हिमांशी रायपुर 95.80
वेदिका निषाद कांकेर 95.60
पियूष कुमार कन्नोजिया बलरामपुर 95.60
कंकना घरमी कांकेर 95.40
यमुना कबीरधाम 95.20
रिफा जबेरी कबीरधाम 95.20
साहिल खान बलरामपुर 95.20
नीरज शर्मा सूरजपुर 95.20
भावना साहू दुर्ग 95.00
निधि गोगड़ कांकेर 95.00
ऐसे चेक करें अपना सीजी बोर्ड रिजल्ट
- सबसे पहले CGBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर CGBSE 12th Result 2023 पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर और मांगी गई डिटेल एंटर करें।
- अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं परिणाम के टॉपर्स को मिलेगा नकद पुरस्कार- पिछले वर्ष मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रावीण्य सूची में शामिल प्रत्येक विद्यार्थी को डेढ़ लाख रूपये एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था। मेरिट सूची में प्रथम स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक तथा द्वितीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को रजत पदक भी प्रदान किये गये। इस बार भी टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा।