Doctors Day Speech: speech on National Doctor Day poster theme quotes bidhan chandra roy essay Doctors Day Speech : 1 जुलाई डॉक्टर्स डे के अवसर पर दें यह छोटा और आसान भाषण, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़Doctors Day Speech: speech on National Doctor Day poster theme quotes bidhan chandra roy essay

Doctors Day Speech : 1 जुलाई डॉक्टर्स डे के अवसर पर दें यह छोटा और आसान भाषण

Doctor's Day Speech: 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। डॉक्टरों के सम्मान में कार्यक्रम होते हैं। अगर आप इस मौके पर स्पीच देने का मन बना रहे हैं तो नीचे दिए भाषण से आइडिया ले सकते हैं।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 1 July 2023 07:42 AM
share Share
Follow Us on
Doctors Day Speech : 1 जुलाई डॉक्टर्स डे के अवसर पर दें यह छोटा और आसान भाषण

Doctors Day Speech : आज 1 जुलाई के दिन देश भर में डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है। हर वर्ष 1 जुलाई का दिन भारत में नेशनल डॉक्टर्स डे के तौर पर मनाया जाता है। आज का दिन डॉक्टरों और उनके पेशे को सलाम करने का दिन है। इस दिन लोग डॉक्टर्स के काम और उनके सम्मान में उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। समाज के प्रति उनकी सेवा व समर्पण के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं। यह दिन देश के महान डॉक्टर बीसी रॉय को समर्पित है। डॉ. बीसी रॉय का पूरा नाम बिधानचंद्र रॉय था। वो एक महान समाजसेवी, अच्छे राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी भी थे। वह पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी रहे। आजादी के दौरान उन्होंने असहयोग आंदोलन में हिस्सा लिया। 1 जुलाई को डॉ. बीसी रॉय का जन्मदिन होता है इसलिए उन्हीं के सम्मान में यह दिन देश में डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाने लगा। भारत सरकार ने साल 1991 में राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाने की शुरुआत की थी। बताया जाता है कि बीसी रॉय महात्मा गांधी के दोस्त और पर्सनल डॉक्टर थे और उन्होंने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उनका इलाज किया था।

डॉक्टर्स डे 2023 की थीम (Doctors Day Theme 2023 )
देश में हर साल डॉक्टर्स डे का सेलिब्रेशन किसी न किसी थीम पर आधारित होता है। इस वर्ष नेशनल डॉक्टर्स डे की थीम 'सेलिब्रेरिटिंग रेजिलिएंस एंड हीलिंग हैंड्स' (Celebrating Resilience and Healing Hands) तय  की गई है। कोरोना महामारी के दौरान डॉक्टर बिना अपनी जान की परवाह किए दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटे रहे, इसी के मद्देनजर यह थीम रखी गई है।

Doctor's Day Speech: आज के दिन विभिन्न जगहों पर डॉक्टरों के सम्मान में कार्यक्रम होते हैं। अगर आप इस मौके पर स्पीच देने का मन बना रहे हैं तो नीचे दिए भाषण से आइडिया ले सकते हैं।

Speech On Doctor's Day: डॉक्टर्स डे पर भाषण
आदरणीय अतिथि गण, डॉक्टर्स और साथियों, आज भगवान का दर्जा प्राप्त डॉक्टरों को सलाम करने का दिन है। मैं सबसे पहले देश के सभी डॉक्टरों को डॉक्टर डे की शुभकामनाएं देता हूं। वे बिना रुके, बिना थके, जिस नि:स्वार्थ भाव से लोगों की सेवा कर रहे हैं, इसके लिए उनके पेशे और समर्पण को सलाम करता हूं। साथियों, भारत में हर साल 1 जुलाई का दिन डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है। दरअसल इसी दिन देश के महान डॉक्टर और भारत रत्न डॉ. बीसी रॉय का जन्मदिन होता है। यह दिन उन्हें ही समर्पित है। डॉ. बीसी रॉय न सिर्फ एक शानदार डॉक्टर, बल्कि एक महान समाजसेवी, अच्छे राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी भी थे। वह पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी रहे। डॉ. बीसी रॉय ने अपना पूरा जीवन जनता की सेवा व इलाज में लगा दिया।

डॉक्टर्स डे के दिन लोग डॉक्टर्स को उनके काम के सम्मान में शुभकामनाएं और धन्यवाद देते हैं। कोई भी ऐसा शख्स नहीं होगा जो स्वास्थ्य समस्या के चलते डॉक्टर के पास न पहुंचा हो। समाज को स्वस्थ रखने में डॉक्टरों का सबसे अहम योगदान है। अभी कोरोना महामारी के बुरे दौर को बीते ज्यादा दिन भी नहीं हुए हैं जब डॉक्टरों ने दिन-रात अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों का इलाज किया। इस दौरान कई डॉक्टर्स खुद भी कोरोना की चपेट में आए और मरीजों को बचाते-बचाते अपने प्राणों की आहुति दे दी। देश को इस गंभीर महामारी से बाहर निकालने की बड़ी जिम्मेदारी डॉक्टर्स पर थी। कोरोना को हराने में डॉक्टर सबसे बड़े योद्धा के रूप में लड़े। हम कहते हैं हेल्थ इज वेल्थ यानी स्वास्थ्य ही आपका असली धन है। और आप स्वस्थ रहें, इसे डॉक्टर ही सुनिश्चित करते हैं।

लोग डॉक्टर्स के इस बलिदान, मेहनत और समर्पण को याद रख सकें, इसी मकसद से हम नेशनल डॉक्टर्स डे मनाते हैं। हर साल डॉक्टर्स डे की कोई न कोई थीम होती है। इस वर्ष नेशनल डॉक्टर्स डे की थीम 'सेलिब्रेरिटिंग रेजिलिएंस एंड हीलिंग हैंड्स' (Celebrating Resilience and Healing Hands) तय  की गई है। कोरोना महामारी के दौरान डॉक्टर बिना अपनी जान की परवाह किए दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटे रहे, इसी के मद्देनजर यह थीम रखी गई है।

साथियों, डॉक्टरी की पेशा बेहद चुनौतिपूर्ण भी है। हर आपदा या मुश्किल समय में डॉक्टर्स दिन हो या रात, हर वक्त पूरी निष्ठा व ईमानदारी से लोगों के कल्याण में जुटे रहते हैं।

आज के दिन बहुत से अस्पताल चिकित्सा शिविर और मुफ्त जांच जैसे कई कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इसके अलावा डॉक्टरों के लिए कई पुरस्कार समारोह भी आयोजित होते हैं।

आखिर में मैं एक बार फिर से पूरी डॉक्टर बिरादरी को शुक्रिया कहना चाहूंगा। धन्यवाद।

लेटेस्ट JAC 12th Result, JAC 12th science, एजुकेशन न्यूज़ , JAC 12th commerce, अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|लेटेस्ट Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।