DU TOP 10 colleges top delhi university colleges DU best colleges list 2024 DU TOP 10 College: दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप 10 कॉलेज कौन-से हैं, डीयू टॉप बेस्ट कॉलेज लिस्ट, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़DU TOP 10 colleges top delhi university colleges DU best colleges list 2024

DU TOP 10 College: दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप 10 कॉलेज कौन-से हैं, डीयू टॉप बेस्ट कॉलेज लिस्ट

DU top 10 colleges: दिल्ली यूनिवर्सिटी में यूजी एडमिशन की शुरुआत हो गई है। देश से हजारों की संख्या में युवा डीयू में पढ़ने के लिए आते हैं। क्या आपको पता है कि NIRF रैंकिंग के अनुसार डीयू टॉप 10 कॉलेज

Prachi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 10 Aug 2024 10:48 PM
share Share
Follow Us on
DU TOP 10 College: दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप 10 कॉलेज कौन-से हैं, डीयू टॉप बेस्ट कॉलेज लिस्ट

DU Top 10 Colleges List: CUET-UG रिजल्ट आने के बाद देश की विभिन्न यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में एडमिशन लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के लिए देश के हर प्रदेश से हर साल हजारों बच्चे दिल्ली आते हैं। छात्रों के बीच डीयू में पढ़ने का क्रेज बहुत ज्यादा है, इसलिए हर बार डीयू के टॉप कॉलेजों की कटऑफ 700 से ज्यादा अंकों तक चली जाती है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि डीयू के टॉप 10 कॉलेज की लिस्ट में कौन- कौन से कॉलेज आते हैं, तो यह पूरी खबर पढ़िए। यह लिस्ट नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) रैंकिंग के आधार पर बनाई गई है। 

1. मिरांडा हाउस- मिरांडा हाउस डीयू का बहुत प्रतिष्ठित गर्ल्स कॉलेज है। NIRF ने मिरांडा हाउस को देश का बेस्ट कॉलेज माना है। मिरांडा हाउस दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में स्थित है। 2022 यहां पॉलिटिकल साइंस की कटऑफ 787 अंक गई थी। शीला दीक्षित, नंदिता दास, मीरा कुमार, स्वरा भास्कर और मीरा नायर जैसी अनेक मशहूर हस्तियों ने मिरांडा हॉउस से पढ़ाई की है। 

2. हिन्दू कॉलेज- हिन्दू कॉलेज को NIRF  रैंकिंग में दूसरा स्थान मिला है। हिन्दू कॉलेज की स्थापना 1899 में हुई थी। 2022 में यहां बीए पॉलिटिकल साइंस की कटऑफ 797.8 अंक गई थी। इम्तियाज अली, मीनाक्षी लेखी, विशाल भारद्वाज, रेखा भारद्वाज और टिस्का चोपड़ा जैसी अनेक मशहूर हस्तियों ने हिन्दू कॉलेज से पढ़ाई की है। 

3. आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज- इस कॉलेज की स्थापना सनातन धर्म सभा ने 1959 में की थी। NIRF रैंकिंग में आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज को 6वीं रैंक और 70.78 अंक दिए गए हैं। राजकुमार राव, जसप्रीत जस, हिम्मत सिंह नेगी और रुशाली राय जैसी अनेक मशहूर हस्तियों ने यहां से पढ़ाई की है। 

4. किरोड़ी मल कॉलेज- किरोड़ी मल कॉलेज की स्थापना 1954 में की गई थी। NIRF रैंकिंग में इसे 9वीं रैंक और 69.32 अंक दिए गए हैं। सिंगर के.के, कबीर खान, अमिताभ बच्चन, नवीन पटनायक और विजय राज जैसी अनेक मशहूर हस्तियों ने किरोड़ी मल कॉलेज से पढ़ाई की है। 

5. लेडी श्रीराम कॉलेज- लेडी श्रीराम कॉलेज की स्थापना 1956 में की गई थी। NIRF रैंकिंग में लेडी श्रीराम कॉलेज को 9वीं रैंक और 69.32 अंक मिले हैं। यह एक गर्ल्स कॉलेज है। पेरिस ओलंपिक चैम्पियन मनु भाकर ने लेडी श्रीराम से पढ़ाई की है। 

6. श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) – बी.कॉम और कॉमर्स की पढ़ाई के लिए SRCC को बेस्ट कॉलेज माना जाता है। NIRF रैंकिंग में इसे 11वीं रैंक और 68.86 अंक दिए गए हैं। अरुण जेटली, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, रजत शर्मा, गुलशन ग्रोवर और शिव खेड़ा जैसी अनेक मशहूर हस्तियों ने SRCC से पढ़ाई की है। 

7. हंस राज कॉलेज- हंस राज कॉलेज की स्थापना 1948 में हुई थी। यह कॉलेज नॉर्थ कैंपस में स्थित है। इसे NIRF रैंकिंग में 12वीं रैंक मिली है। शाहरुख खान, गुंजन सक्सेना, अनुराग कश्यप, किरण रिजिजू और नवीन जिंदल जैसी अनेक मशहूर हस्तियों ने यहां से पढ़ाई की है।

8. श्री वेंकटेश्वर कॉलेज- श्री वेंकटेश्वर कॉलेज की स्थापना 1961 में हुई थी। इसे NIRF रैंकिंग में 13वीं रैंक और 67.89 स्कोर दिया गया है। यह डीयू के साउथ कैंपस में स्थित है। 

9. सेंट स्टीफंस कॉलेज- सेंट स्टीफंस कॉलेज की स्थापना 1881 में हुई थी यह डीयू के प्रतिष्ठित कॉलेजों में से एक है। इसे NIRF में 14वीं रैंक और 67.83 स्कोर दिए गए हैं। शशि थरूर, कपिल सिब्बल, सचिन पायलट, कबीर बेदी और एस. जयशंकर जैसी अनेक मशहूर हस्तियों ने यहां से पढ़ाई की है।

10. देशबंधु कॉलेज- देशबंधु कॉलेज की स्थापना 1952 में की गई थी। इस कॉलेज को NIRF रैंकिंग में 17वीं रैंक और 65.22 अंक दिए गए हैं। गुलशन कुमार, रवीश कुमार, प्रभु चावला और अनेक मशहूर हस्तियों ने यहां से पढ़ाई की है।

लेटेस्ट JAC 12th science, एजुकेशन न्यूज़ , JAC 12th commerce, अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|लेटेस्ट Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।