SSC MTS CHSL and UPSSSSC PET Exam : june 2021 general knowledge current affairs questions and answers quiz SSC MTS, CHSL, UPSSSC Exam GK Questions : किसके जन्मदिन पर मनाते हैं पराक्रम दिवस, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़SSC MTS CHSL and UPSSSSC PET Exam : june 2021 general knowledge current affairs questions and answers quiz

SSC MTS, CHSL, UPSSSC Exam GK Questions : किसके जन्मदिन पर मनाते हैं पराक्रम दिवस

सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को पास करने के लिए सामान्य ज्ञान अच्छा होना बेहद जरूरी है। जितना आपका सामान्य ज्ञान दुरुस्त रहेगा, प्रतियोगी परीक्षा में आपके पास होने की...

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 29 June 2021 01:14 PM
share Share
Follow Us on
SSC MTS, CHSL, UPSSSC Exam GK Questions : किसके जन्मदिन पर मनाते हैं पराक्रम दिवस

सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को पास करने के लिए सामान्य ज्ञान अच्छा होना बेहद जरूरी है। जितना आपका सामान्य ज्ञान दुरुस्त रहेगा, प्रतियोगी परीक्षा में आपके पास होने की उम्मीद उतनी बढ़ जाएगी। जीके पर मजबूत पकड़ से आप इतिहास, विज्ञान, राजनीति विज्ञान, भूगोल, अर्थशास्त्र जैसे विषयों को आसानी और बारीकी से समझ सकेंगे। 

यहां देखें ऐसे ही कुछ मॉडल प्रश्न - 

1. हर साल 23 जनवरी को किसके जन्मदिन पर पराक्रम दिवस मनाया जाता है?
क. सुभाष चंद्र बोस
ख. महात्मा गांधी
ग. वीर सावरकर
घ. खुदीराम बोस

2. दिल्ली सल्तनत के किस कवि को हिन्दुस्तान का तोता की उपाधि दी गई थी।
क. जायसी
ख. अमीर हसन
ग. अलबरूनी
घ. अमीर खुसरो

3. लैण्डफिल से कौन सी गैस निकलती है?
क. नाइट्रोजन
ख. हाईड्रोजन
ग. मिथेन
घ. ऑक्सीजन

4. जंग लगी ब्लेड से कट जाने पर इनमें से क्या हो सकता है?
क. हीमोफीलिया
ख. डिप्थेरिया
ग. टिटेनस
घ. टाइफाइड

5. मानव में कितने रक्त समूह होते हैं ?
क. 4
ख. 5
ग. 7
घ. 9

उत्तर इस प्रकार हैं -
1. क. सुभाष चंद्र बोस
2. घ. अमीर खुसरो
3. ग. मिथेन
4. ग. टिटेनस
5. क. 4