UPMSP UP board result 2022: high school and inter result today Examination given in 2022 will get certificate for 2021 UPMSP UP board result 2022: यूपी बोर्ड हाई स्कूल इंटर का रिजल्ट इस मायने में खास, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़UPMSP UP board result 2022: high school and inter result today Examination given in 2022 will get certificate for 2021

UPMSP UP board result 2022: यूपी बोर्ड हाई स्कूल इंटर का रिजल्ट इस मायने में खास

UPMSP UP board result 2022 high school and inter result today:यूपी बोर्ड मुख्यालय से शनिवार को जारी होने जा रहा 10वीं-12वीं का परिणाम एक मायने में खास होगा। हजारों छात्र-छात्राओं ने 2022 की बोर्ड परीक

Anuradha Pandey प्रमुख संवाददाता, प्रयागराजSat, 18 June 2022 10:57 AM
share Share
Follow Us on
UPMSP UP board result 2022: यूपी बोर्ड हाई स्कूल इंटर का रिजल्ट इस मायने में खास

यूपी बोर्ड मुख्यालय से शनिवार को जारी होने जा रहा 10वीं-12वीं का परिणाम एक मायने में खास होगा। हजारों छात्र-छात्राओं ने 2022 की बोर्ड परीक्षा दी थी, लेकिन उन्हें प्रमाणपत्र 2021 का मिलेगा। 

liveupdates UPMSP UP board-UP Board Results 2022 Confirm यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट आज 
दरअसल, पिछले साल कोरोना के कारण बोर्ड परीक्षा निरस्त करते हुए आन्तरिक मूल्यांकन के आधार पर छात्र-छात्राओं को प्रमोट किया गया था। उसमें लगभग सभी परीक्षार्थी पास हो गए थे, लेकिन हजारों विद्यार्थी अपने अंकपत्र से संतुष्ट नहीं थे। इसे देखते हुए बोर्ड ने 18 सितंबर से छह अक्तूबर तक अंक सुधार परीक्षा कराई थी लेकिन तमाम छात्र उससे भी संतुष्ट नहीं थे। लिहाजा प्रदेश सरकार ने 2021 में बिना परीक्षा प्रोन्नत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को 2022 की बोर्ड परीक्षा में नि:शुल्क शामिल होने का मौका दिया था।
शर्त यह थी कि 2021 के लिए पंजीकृत छात्र-छात्राओं को 2022 की परीक्षा देने के बावजूद 2021 का ही प्रमाणपत्र-सह-अंकपत्र प्रदान किया जाएगा।