UBSE UK Result 12th result 2025 out Anushka became state topper UBSE UK Result 10th 12th result 2025: दून की अनुष्का बनी राज्य की टॉपर, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़UBSE UK Result 12th result 2025 out Anushka became state topper

UBSE UK Result 10th 12th result 2025: दून की अनुष्का बनी राज्य की टॉपर

देहरादून के राजकीय इंटर कॉलेज बड़ासी की 12वीं की छात्रा अनुष्का राणा ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के आज घोषित हुए नजीतों में राज्य में टॉप की है।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानSat, 19 April 2025 12:31 PM
share Share
Follow Us on
UBSE UK Result 10th 12th result 2025: दून की अनुष्का बनी राज्य की टॉपर

देहरादून के राजकीय इंटर कॉलेज बड़ासी की 12वीं की छात्रा अनुष्का राणा ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के आज घोषित हुए नजीतों में राज्य में टॉप की है। अनुष्का ने 500 में से कुल 493 मार्क्स हासिल किए हैं। उनके कुल प्रतिशत 98.60 है। अनुष्का के बाद सेकेंड टॉपर कोमल कुमारी के 500 में से 489 मार्क्स अंक आए हैं। उनके पासिंग परसेंटेंज कुल 97.80 फीसदी हैं। इसके बाद उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट में तीसरे स्थान में आयुष सिंह रावत ने टॉप किया है। उन्होने 500 में से 484 अंक प्राप्त किए हैं। अनुष्का देहरादून के बंजारावाला में रहती हैं। उनके पिता रामेंद्र राणा राजकीय इंटर कॉलेज बड़ासी में ही भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता हैं। उन्होंने अनुष्का को देहरादून के किसी बड़े स्कूल में दाखिला दिलवाने के बजाए घर से करीब 20 किमी. दूर अपने साथ सरकारी स्कूल राजकीय इंटर कॉलेज बड़ासी में पढ़ाया। जहां अनुष्का इस बार बोर्ड परीक्षा में राज्य की टॉपर बनी हैं। अनुष्का की मां कुमुद राणा गृहणी हैं। जबकि भाई अनुराग राणा आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग कर रहा है।

विद्यार्थी ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। इन आधिकारिक वेबसाइट्स के अलावा स्टूडेंट्स लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम 90.77 फीसदी और 12वीं का 83.23 फीसदी रहा। 10वीं में 88 फीसदी लड़के और 93 फीसदी लड़कियां पास हुईं। वहीं 12वीं में 80 फीसदी लड़के और 86.20 फीसदी लड़कियां पास हुईं। उत्तराखंड 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च तक हुई थीं। हाईस्कूल में 113690 व इंटर में 109713 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।