UP Board 10th Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी, यश प्रताप सिंह ने किया टॉप
UP Board 10th Result 2025 OUT: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की ओर से आज 25 अप्रैल 2025 को यूपी बोर्ड कक्षा 10 वीं रिजल्ट जारी किया गया।

UP Board 10th Result 2025, upmsp.edu.in: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की ओर से आज 25 अप्रैल 2025 को यूपी बोर्ड कक्षा 10 वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यश प्रताप सिंह 97.83 प्रतिशत प्राप्त टॉप किया है। अंशी और अभिषेक कुमार यादव ने 97.67 फीसदी हासिल कर द्वितीय स्थान हासिल किया है। ऋतु गर्ग, आपित वर्मा और सिमरन गुप्ता ने 97.50 फीसदी प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई थीं।
UP Board 10th Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
2. इसके होम पेज पर आपको 10वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-
1. छात्र का नाम
2. छात्र की जन्मतिथि
3. माता-पिता का नाम
4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड
5. प्राप्त अंक
6. कुल अंक
7. पासिंग स्टेटस
8. स्कूल का नाम
9. छात्र का रोल नंबर
10. पासिंग डिविजन