UP Police Recruitment 2025: यूपी पुलिस में बंपर भर्ती! दरोगा, सिपाही और बंदीरक्षक के लिए हजारों पदों पर निकलेगी नौकरी
- UP Police Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने दरोगा, सिपाही, जेल वार्डर और कम्प्यूटर ऑपरेटर, रेडियो सहायक परिचालक और लेखा एवं गोपनीय संवर्ग के कुल 28,138 पदों के लिए भर्ती के लिए काम करना शुरू कर दिया है।

Direct recruitment in UP Police: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने दरोगा, सिपाही, जेल वार्डर और कम्प्यूटर ऑपरेटर, रेडियो सहायक परिचालक और लेखा एवं गोपनीय संवर्ग के कुल 28,138 पदों के लिए भर्ती के लिए काम करना शुरू कर दिया है। सभी भर्तियों का विस्तारित नोटिफिकेशन अप्रैल महीने के अंत तक प्रकाशित होने की संभावना है। इसके बाद उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे और बाद में भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राजीव कृष्ण ने वीरवार को कहा कि डीजीपी मुख्यालय से भर्ती बोर्ड को सिपाही लेवल के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए कुल 19,220 पदों का प्रस्ताव भेजा है।
सिपाही पीएसी- 9837 पद
सिपाही विशेष सुरक्षा बल- 1341 पद
महिला सिपाही पीएसी (बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ)- 2282 पद
सिपाही नागरिक पुलिस- 3245 पद
सिपाही PAC/सशस्त्र पुलिस- 2444 पद
सिपाही घुड़सवार पुलिस - 71 पद
जिसमें सिपाही PAC के 9837, सिपाही विशेष सुरक्षा बल के 1341, महिला सिपाही PAC के 2282, सिपाही नागरिक पुलिस के 3245, सिपाही PAC/सशस्त्र पुलिस के 2444 और सिपाही घुड़सवार पुलिस के 71 पद शामिल हैं।
इसके अलावा डीजीपी मुख्यालय ने दरोगा के 4543 पदों पर सीधी भर्ती के लिए भी बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है।
उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस- 4242 पद
उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस महिला (पीएसी वाहिनी)- 106 पद
प्लाटून कमांडर/उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस- 135 पद
प्लाटून कमांडर/उप निरीक्षक (विशेष सुरक्षा बल) - 60 पद
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कारागार मुख्यालय ने जेल वार्डर के 2833 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भी भेजा है। इसके अलावा रेडियो सहायक परिचालक के 44 पदों पर, लिपिक, लेखा एवं गोपनीय सहायक के 345 पदों पर और कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के 1153 पदों पर भी सीधी भर्ती की जाएगी। भर्ती से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in को रेगुलर विजिट करने की सलाह दी जाती है।