UPSC CDS 1 Admit Card 2025 OUT: यूपीएससी सीडीएस-I एडमिट कार्ड 2025 upsc.gov.in पर जारी, Direct Link
- CDS 1 Admit Card 2025: यूपीएससी ने कंबाइंड डिफेंस सर्विस (CDS) 1 परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC CDS 1 Admit Card 2025 Pdf Download: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज 3 अप्रैल 2025 को कंबाइंड डिफेंस सर्विस (CDS) 1 परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा। यूपीएससी सीडीएस-I 2025 लिखित परीक्षा का आयोजन 13 अप्रैल 2025 को किया जाएगा।
UPSC CDS 1 Admit Card 2025 OUT
UPSC CDS 1 Admit Card 2025: यूपीएससी सीडीएस-I एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन करना होगा।
4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
5. अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।
6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
एडमिट कार्ड में लिखी इन जानकारियों को जरूर चेक करें-
1. परीक्षा का नाम
2. परीक्षा सेंटर का पता
3. परीक्षा का समय
4. परीक्षा की तिथि
5. उम्मीदवार का नाम
6. उम्मीदवार की जन्मतिथि
7. उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर
8. परीक्षा के लिए गाइडलाइंस
9. परीक्षा के विषय
10. परीक्षा सेंटर पर पहुंचने का समय
यूपीएससी सीडीएस-I परीक्षा 2025 टाइम टेबल-
1. इंग्लिश (सब्जेक्ट कोड-11) - सुबह 9 बजे से दोपहर 11 बजे तक
2. जनरल नॉलेज (सब्जेक्ट कोड-12) - दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
3. एलिमेंट्री मैथेमेटिक्स (सब्जेक्ट कोड-13) - शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2024 से शुरू हुई थी। आवेदन की अंतिम तिथि 1 जनवरी 2025 थी।
UPSC CDS (I) Exam 2025: वैकेंसी डिटेल्स-
1. इंडियन मिलिट्री अकैडमी, देहरादून- 100 पद
2. इंडियन नेवल अकैडमी, एझिमाला- 32 पद
3. एयर फोर्स अकैडमी, हैदराबाद- 32 पद
4. ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकैडमी, चेन्नई (SSC Men) - 275 पद
5. ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकैडमी, चेन्नई (SSC Women) - 18 पद
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 457 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।