UPSC NDA NA 1 Admit Card 2025 release soon at upsc.gov.in how to download admit card when release UPSC NDA NA 1 Admit Card 2025: यूपीएससी एनडीए-I एडमिट कार्ड 2025 का इंतजार, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़UPSC NDA NA 1 Admit Card 2025 release soon at upsc.gov.in how to download admit card when release

UPSC NDA NA 1 Admit Card 2025: यूपीएससी एनडीए-I एडमिट कार्ड 2025 का इंतजार, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

  • UPSC NDA 1 Admit Card 2025: यूपीएससी जल्द ही नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) 1 परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर सकता है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी एडमिट कार्ड को upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानWed, 2 April 2025 05:48 PM
share Share
Follow Us on
UPSC NDA NA 1 Admit Card 2025: यूपीएससी एनडीए-I एडमिट कार्ड 2025 का इंतजार, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

UPSC NDA 1 Admit Card 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) 1 परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर सकता है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।

UPSC NDA 1 Admit Card 2025: यूपीएससी एनडीए-I एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन करना होगा।

4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।

5. अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।

6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

एडमिट कार्ड में लिखी इन जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. परीक्षा का नाम

2. परीक्षा सेंटर का पता

3. परीक्षा का समय

4. परीक्षा की तिथि

5. उम्मीदवार का नाम

6. उम्मीदवार की जन्मतिथि

7. उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर

8. परीक्षा के लिए गाइडलाइंस

9. परीक्षा के विषय

10. परीक्षा सेंटर पर पहुंचने का समय

ये भी पढ़ें:यूपीएससी सीडीएस-I 2025 परीक्षा का एग्जाम शेड्यूल जारी, इस दिन होगी परीक्षा
ये भी पढ़ें:यूपीएससी IFS इंटरव्यू शेड्यूल 2025 जारी हो गया है, ऐसे करें चेक

योग्य उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख के पहले सप्ताह के अंतिम कार्य दिवस पर ई- एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। ई- एडमिट कार्ड उम्मीदवारों द्वारा डाउनलोड किए जाने के लिए यूपीएससी की वेबसाइट (upsconline.gov.in) पर उपलब्ध कराया जाएगा।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 406 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

एनडीए वैकेंसी डिटेल्स-

1. आर्मी- 208 (10 महिला पद)

2. नेवी- 42 (6 महिला पद)

3. एयर फोर्स- फ्लाइंग- 92 (2 महिला पद)

4. ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल)- 18 (2 महिला पद)

5. ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल)- 10 (2 महिला पद)

नेवल अकैडमी (NA) (10+2 कैडेट एंट्री स्कीम)- 36 (5 महिला पद)