NEET UG : देश में MBBS की कहां कितनी सरकारी व प्राइवेट सीटें, देखें लेटेस्ट राज्यवार ब्योरा
- NEET UG , MBBS seats in India : देश भर के कुल 780 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 118190 सीटें हैं। NMC ने हाल ही में राज्यवार व कॉलेज वाइज एमबीबीएस सीटें जारी की हैं।

NEET UG , MBBS seats in India : देश भर के कुल 780 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 118190 सीटें हैं। सबसे ज्यादा एमबीबीएस की सीटें कर्नाटक में हैं। जबकि सर्वाधिक मेडिकल कॉलेज उत्तर प्रदेश में हैं। नेशनल मेडिकल कमिशन (एनएमसी) की ओर से हाल ही में शेयर किए गए ताजा आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है। आपको बता दे कि एनएमसी ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए मेडिकल यूजी और पीजी मेडिकल कोर्सेज (ब्रॉड और सुपर स्पेशियलिटी प्रोग्राम समेत) के लिए प्रोविजनल सीटों की संख्या जारी की है। एनएमसी वेबसाइट पर 31 मार्च, 2025 तक का अपडेटेड डेटा हितधारकों द्वारा समीक्षा के लिए उपलब्ध है। मेडिकल कॉलेजों को अपने अपने यहां की सीटों की संख्या चेक करने और गड़बड़ी होने पर 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट करने को कहा गया है।
देश में मेडिकल एजुकेशन, मेडिकल प्रोफेशनल्स, संस्थान व रिसर्च की निगरानी करने वाली संस्थान एनएमसी के मुताबिक देश में सर्वाधिक 12545 एमबीबीएस सीटें कर्नाटक और उसके बाद 12475 यूपी में हैं। तमिलनाडु में 12050 और महाराष्ट्र में 11,846 एमबीबीएस सीटें हैं। इसके बाद तेलंगाना में 9040, गुजरात में 7250, आंध्र प्रदेश में 6785, राजस्थान में 6476, पश्चिम बंगाल में 5676, मध्य प्रदेश में 5200 और केरल में 4905 एमबीबीएस सीटें हैं। बिहार में 2995, ओडिशा में 2725, छत्तीसगढ़ में 2255, हरियाणा में 2185, पंजाब में 1850, पुडुचेरी में 1830, असम में 1650, दिल्ली में 1497 और उत्तराखंड में 1400 सीटे हैं।
अगर मेडिकल कॉलेजों की बात की जाए तो सर्वाधिक मेडिकल कॉलेज 86 यूपी में हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 80 मेडिकल कॉलेज, तमिलनाडु में 77 और कर्नाटक के 73 मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। इसके बाद तेलंगाना 65, राजस्थान 43, गुजरात 41 और आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल दोनों में 38-38 मेडिकल कॉलेज हैं। केरल में 34 और मध्य प्रदेश में 31 मेडिकल कॉलेज हैं। बिहार में 22, ओडिशा में 19, छत्तीसगढ़ में 16, हरियाणा में 13, असम में 14, पंजाब में 13, जम्मू और कश्मीर में 2, दिल्ली और उत्तराखंड दोनों में 10-10 और झारखंड और पुडुचेरी दोनों में 9 मेडिकल कॉलेज हैं। हिमाचल प्रदेश में 8 मेडिकल कॉलेज हैं। मणिपुर में 4 मेडिकल कॉलेज हैं, त्रिपुरा में 3 और मेघालय में एमबीबीएस कोर्स कराने वाले 2 संस्थान हैं। सिक्किम, नागालैंड, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गोवा, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में प्रत्येक में केवल 1-1 मेडिकल कॉलेज हैं।
उत्तर प्रदेश
गवर्नमेंट सोसायटी - 200
सरकारी - 5375
प्राइवेट - 950
सोसायटी - 1250
ट्रस्ट - 4700
कुल सीटें - 12475
बिहार
सरकारी - 1645
सोसायटी - 250
ट्रस्ट - 1100
कुल सीटें - 2995
राजस्थान
सरकारी - 4326
गवर्नमेंट सोसायटी - 100
प्राइवेट - 650
सोसायटी - 450
ट्रस्ट - 950
कुल सीटें - 6476
मध्य प्रदेश
सरकारी - 2700
सोसायटी - 800
ट्रस्ट - 1700
कुल सीटें - 5200
महाराष्ट्र
सरकारी - 6025
प्राइवेट - 400
सोसायटी - 300
ट्रस्ट - 5121
कुल सीटें - 11846
उत्तराखंड
सरकारी - 800
सोसायटी - 300
ट्रस्ट - 300
कुल सीटें -1400
पश्चिम बंगाल
सरकारी - 3826
प्राइवेट - 350
सोसायटी - 350
ट्रस्ट - 1150
कुल सीटें - 5676
कर्नाटक
सरकारी - 3800
प्राइवेट - 250
सोसायटी - 200
ट्रस्ट - 8295
कुल सीटें -12545
केरल
सरकारी - 1755
सोसायटी - 150
ट्रस्ट - 3000
कुल सीटें -4905
गुजरात
गवर्नमेंट सोसाएटी - 1600
सरकारी - 2650
प्राइवेट - 450
ट्रस्ट - 2550
कुल सीटें - 7250
हरियाणा
सरकारी - 835
प्राइवेट - 300
सोसायटी - 150
ट्रस्ट - 900
कुल सीटें -2185
दिल्ली
सरकारी - 1247
सोसायटी - 150
ट्रस्ट - 100
कुल सीटें -1497
आंध्र प्रदेश
सरकारी - 3385
प्राइवेट - 150
सोसायटी - 750
ट्रस्ट - 2500
कुल सीटें - 6785
छत्तीसगढ़
सरकारी - 1555
प्राइवेट - 250
सोसायटी - 450
कुल सीटें -2255
हरियाणा
सरकारी - 835
प्राइवेट - 300
सोसायटी - 150
ट्रस्ट - 900
कुल सीटें -2185
हिमाचल प्रदेश
सरकारी - 770
ट्रस्ट - 150
कुल सीटें - 920
झारखंड
सरकारी - 805
ट्रस्ट - 250
कुल सीटें -1055
पंजाब
सरकारी - 850
ट्रस्ट - 1000
कुल सीटें -1850
ओडिशा
सरकारी - 1725
सोसायटी - 100
ट्रस्ट - 900
कुल सीटें -2725
प्राइवेट - 150
सोसायटी - 1600
ट्रस्ट - 3000
कुल सीटें -9040
तमिलनाडु
सरकारी - 5350
प्राइवेट - 300
सोसायटी - 150
ट्रस्ट - 6250
कुल सीटें -12050
चंडीगढ़
सरकारी - 150