UP Weather Update Today Purva Winds Increased Humidity Rains predicted from Friday UP Weather: पुरवा हवा ने बदला मौसम, बढ़ती उमस से रात में बढ़ी गर्मी; बारिश से राहत के आसार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsUP Weather Update Today Purva Winds Increased Humidity Rains predicted from Friday

UP Weather: पुरवा हवा ने बदला मौसम, बढ़ती उमस से रात में बढ़ी गर्मी; बारिश से राहत के आसार

  • यूपी में नम पुरवा के प्रभाव ने उमस बढ़ा दी है। साथ ही रात का तापमान सामान्य से 7.1 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। यह 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान भी सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक 38.4 दर्ज किया गया।

Srishti Kunj Thu, 10 April 2025 07:06 AM
share Share
Follow Us on
UP Weather: पुरवा हवा ने बदला मौसम, बढ़ती उमस से रात में बढ़ी गर्मी; बारिश से राहत के आसार

यूपी में नम पुरवा के प्रभाव ने उमस बढ़ा दी है। साथ ही रात का तापमान सामान्य से 7.1 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। यह 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान भी सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक 38.4 दर्ज किया गया। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवा का रुख बदलने की वजह से हुआ है। रात में तापमान बढ़ने से ऊपरी मंजिलों पर रहने वालों को एसी, कूलर चलाने की जरूरत पड़ गई। दिन में हल्की बादलों की आवाजाही के बीच उमस ने परेशान किया।

यूपी की राजधानी लखनऊ में अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हवा में नमी बढ़ने से रात के तापमान में बढ़ोतरी होती है। हवा तेज रहने से दिन का तापमान 40 के पार नहीं गया। अगले दो दिनों के दौरान शहर को दिन में थोड़ी राहत मिलने के आसार है। शुक्रवार को बूंदाबांदी या बौछार पड़ सकती है। इसके बाद शनिवार को विक्षोभ का असर थोड़ा व्यापक होगा। ऐसे में कई इलाकों में बादलों की गर्जना, बिजली चमकने और तेज हवा के साथ कई इलाकों में एक से दो बार बौछार पड़ सकती है। इससे दिन के तापमान में कुछ गिरावट आएगी।

ये भी पढ़ें:अब हर शाम कौन दिलाएगा शौर्य की चॉकलेट? 7 साल के मासूम ने 3 शवों को दी मुखाग्नि

दक्षिणी-पूर्वी हवा और तेज धूप से बुधवार को दिन-रात सबसे गर्म रिकॉर्ड हुए। 24 घंटे में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे उसम और घुटन से लोगों के लिए मुश्किल हो गई। यूपी में आज से अगले दो-तीन दिन तक आंधी और बारिश के आसार हैं। कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी एवं ओलावृष्टि की भी आशंका है। प्री मानसूनी इन गतिविधियों से तापमान में गिरावट होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिन-रात इस वर्ष अप्रैल के सबसे गर्म रहे। बावजूद इसके बीते 125 वर्षों में दर्ज हुए सर्वाधिक तापमान के सापेक्ष में अभी राहत बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में दिन में हल्के बादल छा सकते हैं।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |