UPSSSC Gram Panchayat Adhikari exam: ग्राम पंचायत अधिकारी एग्जाम 2023 सिटी डेटिल्स जारी, एडमिट कार्ड बाद में
- UPSSSC Gram Panchayat Adhikari: यूपीएसएसएससी (UPSSSC) ने ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा के लिए आज एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट (upsssc.gov.in) डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC Gram Panchayat Adhikari: यूपीएसएसएससी (UPSSSC) ने ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा के लिए आज एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट (upsssc.gov.in) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें लिखा है कि पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसकी जनपद की अग्रिम सूचना यानी एग्जाम सिटी डिटेल्स जारी कर दी हैं। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। यहां से करें डाउनलोड
नोटिफिकेशन में यह भी लिखा है कि यह एडमिट कार्ड नहीं हैं। एडमिट कार्ड जारी करने के लिए अलग से वेबसाइट पर जानकारी दी जाएगी। बिना एडमिट कार्ड परीक्षा में एंट्री नहीं दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा किया है, उनके लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
1468 पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि ग्राम पंचायत अधिकारी की इस भर्ती के जरिए कुल 1468 रिक्त पदों भर्ती होगी, जिसमें आरक्षित वर्ग के लिए 849 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 117 पद, ओबीसी के लिए 139 पद, एससी के लिए 356 पद और एसटी के लिए 7 पद आरक्षित हैं। यूपी में ग्राम पंचायत अधिकारी की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 मई 2023 से शुरू हुई और 12 जून 2023 तक चली थी। अभ्यर्थी परीक्षा देने केंद्र पर जाएं तो प्रवेश पत्र की कॉपी और एक वैलिड ओरिजिनल पहचान पत्र (आधार कार्ड/ पासपोर्ट/ वोटर आईडी कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पैन कार्ड) जरूर साथ लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र के आपको एग्जाम में नहीं बैठने दिया जाएगा।
कौन होता है ग्राम पंचायत अधिकारी
आपको बता दें कि ग्राम पंचायत अधिकारी को ग्राम पंचायत सचिव या विकास अधिकारी भी कहते है। उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज विभाग में ग्राम पंचायत स्तर पर एक महत्वपूर्ण पद है।