Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women Final Highlights : मुंबई इंडियंस ने शनिवार को महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराया। मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार खिताब अपने नाम किया है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को लगातार तीसरी बार फाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा है। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई के खिलाफ टीम फाइनल हारी थी। दिल्ली कैपिटल्स और मुम्बई इंडियंस के बीच शनिवार को महिला प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 149 रन बनाए, इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 141 रन ही बना सकी।
150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स टीम की शुरुआत भी खराब रही। टीम ने 15 के स्कोर पर कप्तान मेग लैनिंग का विकेट गंवाया। उन्होंने 13 रन बनाए। शेफाली वर्मा 9 गेंद में 4 रन ही बना सकी। जोनासन ने 15 गेंद में 13 रन बनाए। सदरलैंड दो रन ही बना सकीं। जेमिमा रोड्रिग्स 21 गेंद में 30 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। ब्राइस पांच रन ही बना सकीं। काप ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन 26 गेंद में 40 रन बनाकर पवेलियन लौटी। इसके बाद मुंबई ने शिखा पांडे (0) और मनी को आउट करके मैच अपनी तरफ झुका दिया। आखिरी ओवर में दिल्ली को 14 रन चाहिए थे लेकिन टीम पांच रन ही बना सकी। मुंबई की ओर से ब्रंट ने तीन और कर ने दो विकेट लिए।
फाइनल में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही है। टीम ने सलामी बल्लेबाजों के विकेट 5 ओवर के अंदर ही गंवा दिए थे। यस्तिका 8 और हीली मैथ्यूज तीन रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद हरमनप्रीत और ब्रंट के बीच तीसरे विकेट के लिए 62 गेंद में 89 रन की साझेदारी हुई। ब्रंट 28 गेंद में 30 रन बना सकी। अमेलिया कर तीन गेंद में दो रन ही बना सकी। साजना खाता नहीं खोल सकी। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 44 गेंद में 66 रन बनाए।
15 Mar 2025, 11:35:17 PM IST
DCW vs MIW Final Live: मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार जीता खिताब
DCW vs MIW Final Live: मुंबई इंडियंस ने विमेंस प्रीमियर लीग का दूसरा खिताब जीत लिया है। इससे पहले 2023 में टीम ने दिल्ली को हराकर पहली ट्रॉफी जीती थी। दिल्ली की टीम लगातार तीसरी बार फाइनल में हारी है।
15 Mar 2025, 11:31:30 PM IST
DCW vs MIW Final Live: मुंबई ने दिल्ली को हराया
DCW vs MIW Final Live: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में 8 रन से हरा दिया है।
15 Mar 2025, 11:27:07 PM IST
DCW vs MIW Final Live: दिल्ली का नौवां विकेट गिरा
DCW vs MIW Final Live: दिल्ली ने 19वें ओवर में नौवां विकेट गंवा दिया है। मनी 4 रन बनाकर आउट हुईं।
15 Mar 2025, 11:18:18 PM IST
DCW vs MIW Final Live: दिल्ली ने 18वें ओवर में गंवाए दो विकेट
DCW vs MIW Final Live: ब्रंट ने दिल्ली को 18वें ओवर में डबल झटके दिए। उन्होंने काप को पवेलियन का रास्ता दिखाया, जिन्होंने 26 गेंद में 40 रन बनाए। इसके बाद शिखा पांडे को आउट किया।
15 Mar 2025, 11:14:19 PM IST
DCW vs MIW Final Live: दिल्ली को जीत के लिए चाहिए 29 रन
DCW vs MIW Final Live: दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 18 गेंद में 29 रन चाहिए। काप 39 और निक्की 13 रन बनाकर खेल रही हैं।
15 Mar 2025, 10:56:27 PM IST
DCW vs MIW Final Live: दिल्ली का छठा विकेट गिरा
DCW vs MIW Final Live: दिल्ली की पारी के 13वें ओवर में सारा ब्राइस रन आउट हो गई हैं। वह पांच गेंद में पांच रन ही बना सकी।
15 Mar 2025, 10:48:20 PM IST
DCW vs MIW Final Live: दिल्ली ने जेमिमा का विकेट गंवाया
DCW vs MIW Final Live: दिल्ली कैपिटल्स ने 11वें ओवर में जेमिमा का विकेट गंवा दिया है। अमेलिया कर ने उन्हें आउट किया। जेमिमा 21 गेंद में 30 रन ही बना सकी।
15 Mar 2025, 10:38:57 PM IST
DCW vs MIW Final Live: दिल्ली ने 10 ओवर में बनाए 58 रन
DCW vs MIW Final Live: दिल्ली कैपिटल्स ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 58 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 60 गेंद में 92 रन चाहिए।
15 Mar 2025, 10:25:06 PM IST
DCW vs MIW Final Live: दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा
DCW vs MIW Final Live: दिल्ली कैपिटल्स ने 6.2 ओवर में 37 के स्कोर तक तीन विकेट गंवा दिए हैं। जोनासन 15 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुईं।
15 Mar 2025, 10:10:22 PM IST
DCW vs MIW Final Live: शेफाली, लैनिंग लौटी पवेलियन
DCW vs MIW Final Live: दिल्ली कैपिटल्स को तीन ओवर के अंदर ही दो झटके लगे हैं। सलामी बल्लेबाज मेग लैनिंग 13 और शेफाली वर्मा 4 रन बनाकर पवेलियन लौटी।
15 Mar 2025, 10:00:40 PM IST
DCW vs MIW Final Live: दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू
DCW vs MIW Final Live: दिल्ली कैपिटल्स को खिताबी मुकाबला जीतने के लिए 150 रन चाहिए। मेग लैनिंग और शेफाली क्रीज पर मौजूद हैं।
15 Mar 2025, 09:37:58 PM IST
DCW vs MIW Final Live: मुंबई ने फाइनल में बनाए 149 रन
DCW vs MIW Final Live: मुंबई इंडियंस ने विमेंस प्रीमियर लीग फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 149 रन बनाए हैं। हरमनप्रीत ने 66 रन की दमदार पारी खेली।
15 Mar 2025, 09:29:06 PM IST
DCW vs MIW Final Live: हरमनप्रीत कौर ने बनाए 66 रन
DCW vs MIW Final Live: हरमनप्रीत कौर 44 गेंद में 66 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए।
15 Mar 2025, 09:17:10 PM IST
DCW vs MIW Final Live: मुंबई की आधी टीम पवेलियन लौटी
DCW vs MIW Final Live: मुंबई इंडियंस ने 16वें ओवर में आधी टीम गंवा दी है। जोनासन ने कर और साजना को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
15 Mar 2025, 09:16:18 PM IST
DCW vs MIW Final Live: मुंबई ने ब्रंट का विकेट गंवाया
DCW vs MIW Final Live: मुंबई इंडियंस ने ब्रंट का विकेट गंवा दिया है। ब्रंट 28 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए।
15 Mar 2025, 09:04:59 PM IST
DCW vs MIW Final Live: हरमनप्रीत कौर ने लगाई फिफ्टी
DCW vs MIW Final Live: हरमनप्रीत कौर ने 34 गेंद में अर्धशतक बनाया है। उन्होंने पिछले कुछ ओवर में बड़े शॉट खेकर मुंबई की वापसी कराई है।
15 Mar 2025, 08:50:07 PM IST
DCW vs MIW Final Live: मुंबई ने 10 ओवर में बनाए सिर्फ 53 रन
DCW vs MIW Final Live: मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में दो विकेट खोकर 53 रन बनाए हैं। हरमनप्रीत 22 और ब्रंट ने 18 रन बनाए हैं।
15 Mar 2025, 08:32:08 PM IST
DCW vs MIW Final Live: मुंबई का दूसरा विकेट गिरा
DCW vs MIW Final Live: मुंबई इंडियंस ने पांचवें ओवर में दूसरा विकेट गंवा दिया है। यस्तिका 14 गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो गए हैं।
15 Mar 2025, 08:16:33 PM IST
DCW vs MIW Final Live: मैथ्यूज हुईं आउट
DCW vs MIW Final Live: मुंबई इंडियंस को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा है। हीली मैथ्यूज 10 गेंद में तीन रन ही बना सकी। कैप ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।
15 Mar 2025, 08:06:24 PM IST
DCW vs MIW Final Live: मुंबई की बल्लेबाजी शुरू
DCW vs MIW Final Live: मुंबई के लिए यस्तिका और मैथ्यूज पारी की शुरुआत कर रही हैं। पहले ओवर में मुंबई ने दो रन बनाए।
15 Mar 2025, 07:58:55 PM IST
DCW vs MIW Final Live: मुंबई इंडियंस महिला (प्लेइंग इलेवन)
DCW vs MIW Final Live: मुंबई इंडियंस महिला (प्लेइंग इलेवन- यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), सजीवन सजना, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक
15 Mar 2025, 07:57:36 PM IST
DCW vs MIW Final Live: दिल्ली कैपिटल्स महिला (प्लेइंग इलेवन)
DCW vs MIW Final Live: दिल्ली कैपिटल्स महिला (प्लेइंग इलेवन): मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिज़ैन कप्प, जेस जोनासेन, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, शिखा पांडे, नल्लापुरेड्डी चरानी
15 Mar 2025, 07:45:41 PM IST
DCW vs MIW Final Live: महिला प्रीमियर लीग फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस
DCW vs MIW Final Live: महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
15 Mar 2025, 07:29:26 PM IST
DCW vs MIW Final Live: हेड टू हेड में कौन आगे
DCW vs MIW Final Live: विमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की टीम हेड टू हेड रिकॉर्ड में 4-2 से आगे हैं। इस सीजन दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ अपने दोनों मुकाबले जीते हैं। हालांकि दोनों टीमें पहले सीजन में फाइनल में भिड़ी थी, जहां मुंबई ने जीत हासिल की थी।
15 Mar 2025, 07:22:50 PM IST
DCW vs MIW Final Live: फाइनल से पहले क्लोजिंग सेरेमनी
DCW vs MIW Final Live: फाइनल शुरू होने से पहले ब्रेबोर्न स्टेडियम पर क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित हो रही है।
15 Mar 2025, 06:28:07 PM IST
DCW vs MIW Final Live: पिच पर किसे मिलेगी मदद
DCW vs MIW Final Live: जारी सीजन में इस स्थान पर खेले गए सभी तीन मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं, इसलिए यहां टॉस महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों विशेषकर पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने में मददगार सावित होगी। हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता जायेगा पिच से धीमी गति के गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है।
15 Mar 2025, 05:58:21 PM IST
DCW vs MIW Final Live: दिल्ली के लिए शेफाली-लैनिंग ने बनाए रन
DCW vs MIW Final Live: दिल्ली की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 158 की शानदार स्ट्राइक रेट से आठ पारियों में 300 रन बनाए हैं। मेग लैनिंग ने 117 की स्ट्राइक रेट से 263 रन बनाए हैं। जेस जानसेन ने आखिरी क्रम में 155.68 की स्ट्राइक रेट से 137 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है।
15 Mar 2025, 05:04:38 PM IST
DCW vs MIW Final Live: इन बल्लेबाजों से बड़ी उम्मीद
DCW vs MIW Final Live: मुंबई के लिए नट सायवर-ब्रंट टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन खिलाड़ी रही हैं, जिन्होंने नौ पारियों में 156 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 493 रन बनाए हैं। हैली मैथ्यूज ने 304 और हरमनप्रीत ने 236 रन बनाए हैं।
15 Mar 2025, 04:24:50 PM IST
DCW vs MIW Final Live: दिल्ली कैपिटल्स का इस सीजन दमदार प्रदर्शन
DCW vs MIW Final Live: मेग लैनिंग की अगुआई में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए सीधे फाइनल में जगह बनाई है। वहीं हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने ग्रुप चरण में दूसरा स्थान हासिल किया और एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स पर 47 रनों की शानदार जीत के बाद फाइनल में प्रवेश किया।
15 Mar 2025, 03:53:31 PM IST
DCW vs MIW Final Live:मुंबई इंडियंस महिला टीम
DCW vs MIW Final Live:मुंबई इंडियंस महिला टीम- यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), सजीवन सजना, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक, क्लो ट्राईटन, नादिन डी क्लार्क, कीर्तन बालाकृष्णन, जिंतिमनी कलिता, परुनिका सिसोदिया, अमनदीप कौर, अक्षिता माहेश्वरी
15 Mar 2025, 03:24:33 PM IST
DCW vs MIW Final Live: दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम
DCW vs MIW Final Live: दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेस जोनासेन, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिजैन कप्प, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, शिखा पांडे, तितास साधु, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, एलिस कैप्सी, तानिया भाटिया, स्नेहा दीप्ति, नंदिनी कश्यप, नल्लापुरेड्डी चरणी
15 Mar 2025, 02:55:32 PM IST
DCW vs MIW Final Live:दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस फाइनल
DCW vs MIW Final Live: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच विमेंस प्रीमियर लीग का खिताबी मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। मैच शाम आठ बजे शुरू होगा।