WTC Final 2023 में कैसी थी ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन? इस बार किन्हें दिया मौका? देखें हर एक बदलाव
WTC Final 2025 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। 2023 के डब्ल्यूटीसी फाइनल के मुकाबले इस बार सिर्फ दो ही बदलाव देखने को मिले हैं। एक बदलाव मजबूरी में करना पड़ा है।

WTC Final 2023 को दो साल बीत चुके हैं और दो साल के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने खिताब का बचाव करने के लिए आज यानी 11 जून से उतरने वाली है। इस बार ऑस्ट्रेलिया के सामने साउथ अफ्रीका की टीम है, जबकि पिछली बार भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने खिताबी मैच में मात दी थी। लंदन के लॉर्ड्स में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे सत्र का फाइनल मुकाबला खेला जाना है, लेकिन आप जान लीजिए कि बीते दो साल में कौन-कौन से बदलाव ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में किए हैं।
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल से एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा की। 2023 के डब्ल्यूटीसी फाइनल से इस प्लेइंग इलेवन की तुलना करें तो सिर्फ दो ही बदलाव आपको पूरी टीम में नजर आएंगे। इनमें एक बदलाव मजबूरी में करना पड़ा है, जबकि एक बदलाव ऐसा है, जिसे ना चाहकर भी बाहर बैठाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। पिछली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड खेले थे, लेकिन इस बार वे फाइनल प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना सके। उनकी जगह जोश हेजलवुड खेलेंगे, जो पिछली बार चोट के चलते नहीं खेले थे।
इसके अलावा दूसरा बदलाव ओपनिंग स्लॉट पर देखने को मिला है। डेविड वॉर्नर रिटायरमेंट ले चुके हैं। ऐसे में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस सत्र के फाइनल में आपको उस्मान ख्वाजा के साथ मार्नस लाबुशेन देखने को मिलेंगे। लाबुशेन पिछली बार भी फाइनल का हिस्सा थे, लेकिन वे नंबर तीन पर खेले थे। अब नंबर तीन पर कैमरोन ग्रीन खेलेंगे, जो पिछली बार नंबर 6 पर खेले थे। वहीं, नंबर 6 पर आपको ब्यू वेबस्टर नजर आने वाले हैं, जिन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। इसके अलावा कोई बदलाव टीम में नहीं हैं।
WTC Final 2023 Australia Playing XI | WTC Final 2025 Australia Playing XI |
---|---|
|
|
2. डेविड वॉर्नर | 2. मार्नस लाबुशेन |
3. मार्नस लाबुशेन | 3. कैमरोन ग्रीन |
4. स्टीव स्मिथ | 4. स्टीव स्मिथ |
5. ट्रैविस हेड | 5. ट्रैविस हेड |
6. कैमरोन ग्रीन | 6. ब्यू वेबस्टर |
7. एलेक्स कैरी (विकेटकीपर) | 7. एलेक्स कैरी (विकेटकीपर) |
8. पैट कमिंस (कप्तान) | 8. पैट कमिंस (कप्तान) |
9. मिचेल स्टार्क | 9. मिचेल स्टार्क |
10. नाथन लियोन | 10. नाथन लियोन |
11. स्कॉट बोलैंड | 11. जोश हेजलवुड |