संतकबीरनगर में जमीन के विवाद में युवक की हत्या
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर के महुली क्षेत्र में 22 वर्षीय राजपाल चौधरी की हत्या कर दी गई। शव उसके पड़ोसी के घर के बरामदे में मिला। परिजनों का आरोप है कि रास्ते के विवाद के कारण हत्या की गई है। पुलिस ने शव को...

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के महुली क्षेत्र के ग्राम सिदाही में मध्य रात्रि 22 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। शव पड़ोसी के घर के बरामदे में मिला है। पड़ोसी महिला की सूचना पर परिजनों को जानकारी हुई। जानकारी मिलते ही रात में ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में स्थानीय पुलिस के प्रति काफी आक्रोश है। परिजन रास्ते के विवाद को लेकर हत्या कर दिए जाने का आरोप लगा रहे है। पुलिस के अनुसार मृतक के गले और पैर में चोट के निशान हैं।
महुली थाना क्षेत्र के सिदाही निवासी राजपाल चौधरी (22) पुत्र स्व. प्रह्लाद चौधरी मंगलवार शाम खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। माता सुशीला देवी के अनुसार थोड़ी दूर पर घर के पीछे रहने वाली महिला धर्मशीला पत्नी गोविंद साहनी उसके घर पहुंची। उसने बताया कि राजपाल चौधरी बरामदे के फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। इस सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। देर रात सीओ और इंस्पेक्टर महुली मय फोर्स पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटना स्थल से साक्ष्य इकठ्ठा किया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजपाल के परिजनों का कहना है कि रास्ते के विवाद को लेकर कुछ लोगों द्वारा हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार राजपाल के गले और पैर में चोट के निशान हैं। इस मामले को लेकर ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं। वे पुलिस की लापरवाही के चलते घटना होने का आरोप लगा रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।