ind vs aus team india all out for 180 1st Innings Mitchell Starc gets Best figures nitish hits more sixes than kohli एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट में मिचेल स्टार्क-नीतीश रेड्डी ने किया इम्प्रेस, नाम दर्ज हुए कई बड़े रिकॉर्ड, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ind vs aus team india all out for 180 1st Innings Mitchell Starc gets Best figures nitish hits more sixes than kohli

एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट में मिचेल स्टार्क-नीतीश रेड्डी ने किया इम्प्रेस, नाम दर्ज हुए कई बड़े रिकॉर्ड

  • मिचेल स्टार्क ने एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में 6 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने पहली पारी भारत के खिलाफ पांच या उससे अधिक विकेट चटकाए। नीतीश रेड्डी सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में कोहली से आगे निकल गए हैं।

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तानFri, 6 Dec 2024 02:58 PM
share Share
Follow Us on
एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट में मिचेल स्टार्क-नीतीश रेड्डी ने किया इम्प्रेस, नाम दर्ज हुए कई बड़े रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम सिर्फ 180 रन पर ही सिमट गई है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने दमदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए। मिचेल स्टार्क का टेस्ट में एक पारी में ये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने 14.1 ओवर में 48 रन देकर 6 विकेट लिए। स्टार्क ने टेस्ट में पहली बार भारत के खिलाफ पांच या उससे अधिक विकेट चटकाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने डे-नाइट टेस्ट में चौथी बार पांच विकेट हॉल लिया है। उनके अलावा किसी गेंदबाज ने भी दो से ज्यादा 5 विकेट हॉल नहीं हासिल किए हैं। एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में ये सबसे कम स्कोर है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में पहली पारी में सबसे ज्यादा 244 रन बने हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट में पहली पारी में सबसे बड़ा स्कोर (589/3 dec) बनाया है।

ये भी पढ़ें:गुडनाइट रोहित… पूर्व AUS क्रिकेटर ने भारतीय कप्तान के जख्मों पर रगड़ी मिर्च

भारत का आखिरी विकेट नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में गिरा। उन्होंने 54 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के लगाते हुए 42 रनों की पारी खेली। नीतीश टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में कोहली, धोनी, गांगुली, कपिल, द्रविड़, लक्ष्मण से आगे निकल गए हैं। वह दो मैच में 6 छक्के जड़ चुके हैं।

एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट में पहली पारी का टोटल

- ऑस्ट्रेलिया द्वारा: 442/8 घोषित, 589/3 घोषित, 473/9 घोषित, 511/7 घोषित

- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ: 202, 259/9 घोषित, 244, 180

टेस्ट मैचों में मिचेल स्टार्क के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े

6/48 बनाम भारत एडिलेड 2024

6/50 बनाम श्रीलंका गॉल 2016

6/66 बनाम पाकिस्तान एडिलेड 2019

6/111 बनाम इंग्लैंड नॉटिंघम 2015

6/154 बनाम दक्षिण अफ्रीका पर्थ WACA 2012

ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा टेस्ट छक्के लगाने वाले भारतीय

10 - रोहित

10 - पंत

8 - सहवाग

7 - सचिन

6 - नीतीश कुमार*

6 - एम अग्रवाल

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, CSK Vs SRH, आईपीएल 2025 , आईपीएल शेड्यूल , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |