क्या IPL 2025 Prize Money में हुआ बदलाव? RCB-PBKS की फाइनल में होगी कितनी कमाई, जानें
IPL 2025 Prize Money- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आज आईपीएल 2025 का फाइनल होने वाला है। इस मैच में दोनों टीमों को मिलाकर कुल 33 करोड़ का इनाम मिलेगा।

IPL 2025 Prize Money- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस पंजबा किंग्स आईपीएल 2025 का फाइनल आज यानी मंगलवार, 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। आरसीबी वर्सेस पीबीकेएस मैच से पहले फैंस की नजरें आईपीएल 2025 की प्राइज मनी पर हैं। फैंस जानने को बेहद उत्सुक हैं कि क्या इस बार की प्राइज मनी में कोई बदलाव हुआ है? फाइनल जीतने वाली टीम को कितने करोड़ का इनाम मिलेगा? जो टीम हारेगी उसे कितना पैसा मिलेगा? अगर आपके जहन में भी ऐसे ही सवाल है तो हम आपके इन सभी सवालों के जवाब देंगे।
बता दें, BCCI की तरफ से IPL 2025 Prize Money में बदलाव की अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में माना जा रहा है कि विजेता और उप-विजेता को वही प्राइज मनी मिलेगी जो 2022 से चलती आ रही है।
2022 में आखिरी बार IPL प्राइज मनी में बदलाव हुआ था। तब से विजेता को 20 करोड़ तो उप-विजेता को 13.5 करोड़ का इनाम मिलता है। वहीं क्वालीफायर-2 से बाहर हुई टीम को 7 करोड़ और एलिमिनेटर हारने वाली टीम को 6.5 करोड़ की प्राइज मनी से नवाजा जाता है। इस बार मुंबई इंडियंस क्वालीफायर-2 से बाहर हुई जबकि गुजरात टाइटंस एलिमिनेटर से आगे नहीं बढ़ पाई।
IPL 2025 Prize Money
स्टेज | प्राइज मनी |
---|---|
विजेता | 20 करोड़ |
उप-विजेता | 13.5 करोड़ |
क्वालीफायर-2 | 7 करोड़ |
एलिमिनेटर | 6.5 करोड़ |
इनके अलावा ऑरेंज कैप, पर्पल कैप, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन जैसे कई अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों पर भी पैसों की बरसात होती है। देखें पूरी लिस्ट-
अवॉर्ड | विजेता प्राइज मनी |
---|---|
ऑरेंज कैप | 10 लाख |
पर्पल कैप | 10 लाख |
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन | 20 लाख |
मौस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन | 10 लाख |
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन | 10 लाख |
पावर प्लेयर ऑफ द सीजन | 10 लाख |
सीजन में सबसे ज्यादा छक्के | 10 लाख |
गेम चेंजर ऑफ द सीजन | 10 लाख |