IPL 2025 Riyan Parag proud After leading Rajasthan Royals at Barsapara Cricket Stadium RR Shares his Mother Video IPL 2025: बरसापारा में रियान पराग का क्यों चौड़ा हुआ सीना? RR ने शेयर किया मां का इमोशनल वीडियो, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025 Riyan Parag proud After leading Rajasthan Royals at Barsapara Cricket Stadium RR Shares his Mother Video

IPL 2025: बरसापारा में रियान पराग का क्यों चौड़ा हुआ सीना? RR ने शेयर किया मां का इमोशनल वीडियो

  • रियान पराग का बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की कप्तानी करने पर सीना चौड़ा हो गया। आरआर ने पराग की मां का इमोशनल वीडियो शेयर किया है।

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तानWed, 26 March 2025 08:38 PM
share Share
Follow Us on
IPL 2025: बरसापारा में रियान पराग का क्यों चौड़ा हुआ सीना? RR ने शेयर किया मां का इमोशनल वीडियो

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच बुधवार को आईपीएल 2025 का छठा मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीम असम में गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हैं। बरसापारा, युवा बल्लेबाज रियान पराग का होम ग्राउंड है, जो आरआर के कार्यवाहक कप्तान हैं। पराग जब पहली बार होम ग्राउंड पर राजस्थान की कप्तानी करने उतरे तो उनका सीना चौड़ा हो गया। दर्शकों ने भी पराग का खूब उत्साह बढ़ाया। फैंस का जोश देखकर पराग गदगद नजर आए। वहीं, आरआर ने पराग की मां का इमोशनल वीडियो शेयर किया। पराग की मां अपने बेटे के स्वागत में खड़े लोगों का आभार जताती हुई दिखीं।

राजस्थान को मैच में टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग का न्योता मिला। टॉस के बाद पराग ने कहा कि आरआर जैसी फ्रैंचाइजी का नेतृत्व करने पर बहुत गर्व है। मैंने 17 साल की उम्र में शुरुआत की थी। मैनेजमेंट ने मुझ पर भरोसा दिखाया है। यह कुछ ऐसा है जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। हालांकि, पराग घरेलू दर्शकों के सामने कोई खास कमाल नहीं दिखे सके। उन्होंने आरआर वर्सेस केकेआर मैच में 15 गेंदों में 25 रनों का योगदान दिया, जिसमें तीन सिक्स शामिल हैं। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के संग दूसरे विकेट के लिए 34 रनों की साझेदारी की। यशस्वी के बल्ले से 24 गेंदों में 29 रन निकले।

ये भी पढ़ें:हैदराबाद ने बोला राजस्थान रॉयल्स पर हल्ला, 44 रन से दर्ज की धाकड़ जीत

बता दें कि पराग नॉर्थ ईस्ट के उभरते हुए क्रिकेटर हैं। पराग नॉर्थ ईस्ट से टीम इंडिया में खेलने वाले पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने भारत के लिए अब तक एक वनडे और 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल हैं। आरआर के नियमित कप्तान संजू सैमसन पूरी तरह फिट नहीं हैं, जिसकी वजह से पराग को आईपीएल 2025 में तीन मैचों में कप्तानी का अवसर दिया गया है। आरआर को पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 44 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। आरआर ने हाल ही में बताया था कि टीम मैनेजमेंट ने अधिक अनुभवी यशस्वी की बजाय पराग को कप्तानी क्यों सौंपी। आरआर ने कहा, ''राजस्थान रॉयल्स ने रियान को कप्तानी सौंपने का फैसला इसलिए किया क्योंकि वह असम के कप्तान के तौर पर घरेलू क्रिकेट में अपनी प्रतिभा की झलक दे चुका है।''

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज , आईपीएल 2025 , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |