IPL Orange Cap and Purple Cap Winners full list from 2008 to 2025 Most runs and Most Wickets in 2025 Season IPL में अब तक किस-किसने किया है ऑरेंज कैप और पर्पल कैप पर कब्जा, देखें 2008 से 2025 तक की पूरी लिस्ट, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL Orange Cap and Purple Cap Winners full list from 2008 to 2025 Most runs and Most Wickets in 2025 Season

IPL में अब तक किस-किसने किया है ऑरेंज कैप और पर्पल कैप पर कब्जा, देखें 2008 से 2025 तक की पूरी लिस्ट

आईपीएल के इतिहास में कब किस बल्लेबाज ने ऑरेंज कैप और कब किस गेंदबाज ने पर्पल कैप जीती है। इसके बारे में जान लीजिए, क्योंकि इन अवॉर्ड्स के लिए जबरदस्त लड़ाई हर सीजन देखने को मिलती है।

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 4 June 2025 11:30 AM
share Share
Follow Us on
IPL में अब तक किस-किसने किया है ऑरेंज कैप और पर्पल कैप पर कब्जा, देखें 2008 से 2025 तक की पूरी लिस्ट

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल को शुरू हुए 18 साल हो चुके हैं। 2008 से 2025 तक इस टूर्नामेंट के 18 सीजन खेले गए हैं। इस टूर्नामेंट के हर सीजन में एक बल्लेबाज को सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप मिलती है। इतिहास में कब किस बल्लेबाज ने ऑरेंज कैप और कब किस गेंदबाज ने पर्पल कैप जीती है? इसके बारे में जान लीजिए।

2008 से अब तक 14 खिलाड़ी ऑरेंज कैप जीत चुके हैं। 18 सीजन में सिर्फ 14 खिलाड़ी इसलिए ऑरेंज कैप जीते हैं, क्योंकि अकेले तीन बार डेविड वॉर्नर ने इस खिताब पर कब्जा किया और 2-2 बार विराट कोहली और क्रिस गेल ने ये कमाल किया है।

IPL में ऑरेंज कैप जीतने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट (2008 से 2025)

2008 - शॉन मार्श (616 रन)

2009 - मैथ्यू हेडेन (572 रन)

2010 - सचिन तेंदुलकर (618 रन)

2011 - क्रिस गेल (608 रन)

2012 - क्रिस गेल (733 रन)

2013 - माइकल हसी (733 रन)

2014 - रोबिन उथप्पा (660 रन)

2015 - डेविड वॉर्नर (562 रन)

2016 - विराट कोहली (973 रन)

2017 - डेविड वॉर्नर (641 रन)

2018 - केन विलियमसन (735 रन)

2019 - डेविड वॉर्नर (692 रन)

2020 - केएल राहुल (670 रन)

2021 - ऋतुराज गायकवाड़ (635 रन)

2022 - जोस बटलर (863 रन)

2023 - शुभमन गिल (890 रन)

2024 - विराट कोहली (741 रन)

2025 - साई सुदर्शन (759 रन)

ये भी पढ़ें:वो ओवर जो दोनों पारियों में साबित हुआ टर्निंग पॉइंट, 18 साल बाद भी खाली हाथ PBKS

वहीं, पर्पल कैप की बात करें तो 18 सीजन में 15 खिलाड़ियों ने इस अवॉर्ड को जीता है। तीन खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने 2-2 बार पर्पल कैप जीती है। इनमें ड्वेन ब्रावो, भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल का नाम शामिल है।

IPL के पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट (2008 से 2025)

2008 - सोहेल तनवीर (22 विकेट)

2009 - आरपी सिंह (23 विकेट)

2010 - प्रज्ञान ओझा (21 विकेट)

2011 - लसित मलिंगा (28 विकेट)

2012 - मोर्ने मोर्केल (25 विकेट)

2013 - ड्वेन ब्रावो (32 विकेट)

2014 - मोहित शर्मा (23 विकेट)

2015 - ड्वेन ब्रावो (26 विकेट)

2016 - भुवनेश्वर कुमार (23 विकेट)

2017 - भुवनेश्वर कुमार (26 विकेट)

2018 - एंड्रयू टाय (24 विकेट)

2019 - इमरान ताहिर (26 विकेट)

2020 - कगिसो रबाडा (30 विकेट)

2021 - हर्षल पटेल (32 विकेट)

2022 - युजवेंद्र चहल (27 विकेट)

2023 - मोहम्मद शमी (28 विकेट)

2024 - हर्षल पटेल (24 विकेट)

2025 - प्रसिद्ध कृष्णा (25 विकेट)

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, IPL 2025 Final Live, आईपीएल 2025 , आईपीएल शेड्यूल , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |