from ishant sharma to ashwani kumar 10 bowlers who get wicket on their very first delivery in ipl debut ईशांत शर्मा से लेकर अश्विनी कुमार तक, आईपीएल डेब्यू में अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लिए थे ये 10 गेंदबाज, Ipl Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025from ishant sharma to ashwani kumar 10 bowlers who get wicket on their very first delivery in ipl debut

ईशांत शर्मा से लेकर अश्विनी कुमार तक, आईपीएल डेब्यू में अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लिए थे ये 10 गेंदबाज

मुंबई इंडियंस के 23 साल के तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार ने आईपीएल के अपने डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया है। आईपीएल के इतिहास में ऐसा करने वाले वह कुल मिलाकर दसवें गेदबाज हैं। सबसे पहले ये कारनामा ईशांत शर्मा ने 2008 में किया था।

Chandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 1 April 2025 03:46 PM
share Share
Follow Us on
ईशांत शर्मा से लेकर अश्विनी कुमार तक, आईपीएल डेब्यू में अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लिए थे ये 10 गेंदबाज

सोमवार की रात को मुंबई के वानखेड़े मैदान में एक 23 साल के तेज गेंदबाज का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोला। ये गेंदबाज हैं मुंबई इंडियंस के अश्विनी कुमार। मैच में मुंबई ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। अश्विनी कुमार के नाम के साथ आईपीएल के डेब्यू मैच में ही 4 विकेट चटकाने वाले पहले भारतीय होने का गौरव जुड़ चुका है। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे का बेशकीमती विकेट हासिल किया। वैसे आईपीएल में ये पहली बार नहीं हुआ है जब डेब्यू करने वाले किसी गेंदबाजी ने पहली ही गेंद पर विकेट हासिल की हो। ये कारनामा कुल मिलाकर 10 बार हो चुका है।

आईपीएल डेब्यू में पहली ही गेंद पर विकेट चटकाने का कारनामा सबसे पहले ईशांत शर्मा ने किया था। उन्होंने 2008 में केकेआर की तरफ से डेब्यू करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के राहुल द्रविड़ का विकेट हासिल किया था। उसी सीजन में विल्किन मोटा ने भी ये उपलब्धि हासिल की थी। 2009 में तो तीन गेंदबाजों ने ये उपलब्धि अपने नाम की थी। आइए नजर डालते हैं कि कब-कब और किन टीमों के खिलाफ किस गेंदबाज ने अपने आईपीएल डेब्यू की पहली ही गेंद पर विकेट हासिल की है।

ये भी पढ़ें:पुथुर के बाद अश्विनी कुमार, MI को मिली यंग टैलेंट की खान, पांड्या बोले- गर्व है

आईपीएल डेब्यू में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले गेंदबाज

1- 2008 में ईशांत शर्मा (कोलकाता) ने आरबीसी के राहुल द्रविड़ को आउट किया था।

2- 2008 में ही विल्किन मोटा (पंजाब) ने चेन्नई के सुरेश रैना का विकेट लिया था।

3- 2009 में शेन हार्वुड (राजस्थान) ने डेक्कन चार्जर्स के अजहर बिलाखिया को आउट किया था।

4- 2009 में अमित सिंह (राजस्थान) ने पंजाब के सन्नी सोहल को आउट किया था।

5- 2009 में चार्ल लेंगवेल्ट (कोलकाता) ने राजस्थान के रॉब क्विनी का विकेट लिया था।

6- 2010 में अली मुर्तजा (मुंबई) ने राजस्थान के नमन ओझा को शिकार बनाया था।

7- 2012 में टीडी सुधींद्र (डेक्कन चार्जर्स) ने चेन्नई के फाफ डु प्लेसिस को शिकार बनाया था।

8- 2019 में अलजारी जोसेफ (मुंबई) ने हैदराबाद के डेविड वॉर्नर का विकेट लिया था।

9- 2022 में एम पथिराना (चेन्नई) ने गुजरात टाइटंस के शुभमन बिल को आउट किया था।

10- 2025 में अश्विनी कुमार (मुंबई) ने कोलकाता के अंजिक्य रहाणे को अपने आईपीएल डेब्यू की पहली ही गेंद पर आउट किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।