IPL 2025 who are the orange and purple cap holders kuldeep yadav new entry in purple cap race orange cap KL Rahul Sanju Orange Cap & Purple Cap: पर्पल कैप के लिए कुलदीप की बड़ी छलांग, ऑरेंज कैप की लिस्ट में भी बड़ा बदलाव, Ipl Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025IPL 2025 who are the orange and purple cap holders kuldeep yadav new entry in purple cap race orange cap KL Rahul Sanju

Orange Cap & Purple Cap: पर्पल कैप के लिए कुलदीप की बड़ी छलांग, ऑरेंज कैप की लिस्ट में भी बड़ा बदलाव

  • Orange Cap & Purple Cap: आईपीएल 2025 के 32 मैच खेले जा चुके हैं। ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की लिस्ट हर मैच के साथ दिलचस्प होती जा रही है।

Deepak लाइव हिन्दुस्तानThu, 17 April 2025 10:21 AM
share Share
Follow Us on
Orange Cap & Purple Cap: पर्पल कैप के लिए कुलदीप की बड़ी छलांग, ऑरेंज कैप की लिस्ट में भी बड़ा बदलाव

Orange Cap & Purple Cap: आईपीएल 2025 के 32 मैच खेले जा चुके हैं। ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की लिस्ट हर मैच के साथ दिलचस्प होती जा रही है। दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच के बाद भी ऑरेंज और पर्पल कैप की लिस्ट में बहुत सारा बदलाव हुआ है। जहां बल्लेबाजों में संजू सैमसन ने टॉप-10 की लिस्ट में एंट्री मारी है। वहीं, गेंदबाजों की लिस्ट में नंबर दो पर दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव ने कब्जा जमा लिया है। आइए जानते हैं क्या ऑरेंज और पर्पल कैप की अपडेट।

बल्लेबाजों का ऐसा है हाल
ऑरेंज कैप अभी भी निकोलस पूरन के ही सिर पर सजी हुई है। बल्कि टॉप-5 में ही बहुत ज्यादा बदलाव नहीं है। दूसरे नंबर पर साई सुदर्शन, तीसरे नंबर पर मिचेल मार्श, चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर और पांचवें नंबर पर विराट कोहली का कब्जा है। टॉप टेन में नई एंट्री, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन की है। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट...

बल्लेबाजटीममैचकुल रनबेस्ट स्कोर
निकोलस पूरनलखनऊ सुपर जायंट्स735787 नाबाद
साई सुदर्शनगुजरात टाइटंस632982
मिचेल मार्शलखनऊ सुपर जायंट्स629581
श्रेयस अय्यरपंजाब किंग्स625097 नाबाद
विराट कोहलीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु624867
सूर्यकुमार यादवमुंबई इंडियंस523967
केएल राहुलदिल्ली कैपिटल्स523893 नाबाद
यशस्वी जायसवालराजस्थान रॉयल्स723375
संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स722466
अजिंक्य रहाणेकोलकाता नाइट राइडर्स722161
नामटीममैच विकेटबेस्ट प्रदर्शन
नूर अहमदचेन्नई सुपर किंग्स7124/18
कुलदीप यादवदिल्ली कैपिटल्स6113/22
खलील अहमदचेन्नई सुपर किंग्स7113/29
शार्दूल ठाकुरलखनऊ सुपर जायंट्स7114/34
हार्दिक पांड्यामुंबई इंडियंस5105/36
प्रसिद्ध कृष्णागुजरात टाइटंस6103/24
आर साई किशोरगुजरात टाइटंस6103/30
वरुण चक्रवर्तीकोलकाता नाइट राइडर्स7103/22
हर्षित राणाकोलकाता नाइट राइडर्स7103/25
मोहम्मद सिराजगुजरात टाइटंस6104/17

गेंदबाजों में कौन कहां?
अगर बात गेंदबाजों की करें तो अभी भी पर्पल कैप पर नूर अहमद का ही कब्जा है। वहीं, कुलदीप यादव बड़ी छलांग लगाते हुए दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही खलील अहमद तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। शार्दूल ठाकुर चौथे और हार्दिक पांड्या पांचवें नंबर पर हैं। आप ऊपर देख सकते हैं पूरी लिस्ट।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।