Rohit Sharma blunt answer to kids query before PBKS vs MI Qualifire 2 video viral यह नहीं हो सकता, क्वॉलीफायर-2 से पहले रोहित शर्मा का विपक्षी टीम को जवाब; आउट होने पर क्या कहा, Ipl Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025Rohit Sharma blunt answer to kids query before PBKS vs MI Qualifire 2 video viral

यह नहीं हो सकता, क्वॉलीफायर-2 से पहले रोहित शर्मा का विपक्षी टीम को जवाब; आउट होने पर क्या कहा

आईपीएल 2025 में आज दूसरा क्वॉलीफायर मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस टीम के बीच होगा। इस मैच से पहले रोहित शर्मा का एक वीडियो सामने आया है।

Deepak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 1 June 2025 05:04 PM
share Share
Follow Us on
यह नहीं हो सकता, क्वॉलीफायर-2 से पहले रोहित शर्मा का विपक्षी टीम को जवाब; आउट होने पर क्या कहा


आईपीएल 2025 में आज दूसरा क्वॉलीफायर मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस टीम के बीच होगा। इस मैच से पहले रोहित शर्मा का एक वीडियो सामने आया है। इसमें रोहित शर्मा कुछ बच्चों के साथ बातचीत कर रहे हैं। इसी दौरान एक बच्चा उसने सवाल पूछता है। इस सवाल के जवाब में रोहित जो कहते हैं, वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रोहित के जवाब से स्पष्ट है कि वह इस साल आईपीएल ट्रॉफी उठाने से पहले रुकने के मूड में नहीं हैं।

बच्चों के साथ मस्ती
सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रही है। इसमें रोहित शर्मा कुछ छोटे बच्चों से बात करते नजर आ रहे हैं। इसमें वह बच्चों के साथ मस्ती कर रहे हैं। इसी दौरान एक बच्चा रोहित से एक सवाल पूछता है। वह पूछता है, ‘सर, आपको कैसे आउट करने का?’ इसके जवाब में रोहित मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं और कहते हैं, ‘नहीं, वो नहीं हो सकता।’ माना जा रहा है कि आईपीएल क्वॉलीफायर से पहले रोहित शर्मा ने विरोधी टीम को साफ संदेश दे दिया है। रोहित शर्मा और सभी बच्चों ने मुंबई इंडियंस की जर्सी पहल रखी है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

एलिमिनेटर में रोहित की शानदार पारी
बता दें कि रोहित शर्मा ने एलिमिनेटर मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 50 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली थी। इसकी बदौलत मुंबई इंडियंस पांच विकेट के नुकसान पर 228 का स्कोर तक पहुंची थी। रोहित ने इस पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया था। मुंबई की टीम ने गुजरात जायंट्स को 20 रनों से मात दी थी। इस जीत की बदौलत मुंबई इंडियंस की टीम क्वॉलीफायर-2 में पंजाब किंग्स से भिड़ने की हकदार बन गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।