Punjab Kings creates records after beat Mumbai Indians in IPL 2025 Qualifier 2 first time MI lost after scoring 200 plus पंजाब किंग्स ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, मुंबई इंडियंस के माथे पर भी लग गया ये कलंक, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Punjab Kings creates records after beat Mumbai Indians in IPL 2025 Qualifier 2 first time MI lost after scoring 200 plus

पंजाब किंग्स ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, मुंबई इंडियंस के माथे पर भी लग गया ये कलंक

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के क्वालीफायर 2 में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। मुंबई इंडियंस के माथे पर भी अब एक कलंक लग गया। मुंबई की टीम भी 200 से ज्यादा रन बनाकर मुकाबला हार गई है।

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 2 June 2025 05:44 AM
share Share
Follow Us on
पंजाब किंग्स ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, मुंबई इंडियंस के माथे पर भी लग गया ये कलंक

पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस अभी तक इस बात का दंभ भरती थी कि उसे कोई भी टीम तब नहीं हरा पाई, जब उसने 200 प्लस का टारगेट सामने वाली टीम को दिया। हालांकि, अब ये स्ट्रीक टूट चुकी है। पंजाब किंग्स ने रविवार की रात धमाल मचा दिया। आईपीएल 2025 के क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को चारों खाने चित कर दिया और फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस दौरान पंजाब किंग्स ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

पंजाब किंग्स ने 204 रनों का टारगेट चेज करके सबसे पहला रिकॉर्ड तो ये बनाया कि कोई भी इतना बड़ा स्कोर आईपीएल के प्लेऑफ्स या नॉकआउट मैचों में चेज नहीं कर पाया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर ही 207 रन बनाकर पंजाब किंग्स ने मैच खत्म कर दिया।

ये भी पढ़ें:ऑरेंज कैप से चूक गए सूर्यकुमार यादव? पर्पल कैप का क्या समीकरण, कहां पहुंचे बोल्ट

पंजाब की टीम ने दूसरा रिकॉर्ड ये बनाया कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहली बार किसी टीम ने 200 से ज्यादा रनों का टारगेट चेज किया है। अभी तक 18 बार आईपीएल के इतिहास में एमआई ने 200 रनों से ज्यादा का लक्ष्य सामने वाली टीमों को दिया था, लेकिन एक मैच में भी हार नहीं मिली थी। 19वीं बार ऐसा टीम नहीं कर पाई।

पंजाब किंग्स ने आईपीएल के इतिहास में 8वीं बार 200 से ज्यादा रनों का लक्ष्य हासिल किया। अभी तक कोई भी टीम इतने ज्यादा मैच 200 से ज्यादा रनों को चेज करते हुई नहीं जीत पाई है। पंजाब किंग्स ने वाकई में कमाल कर दिया। कोई अन्य टीम 5 से ज्यादा बार ये कमाल नहीं कर पाई है।

ये भी पढ़ें:मुंबई का टूटा दिल, अय्यर ने रचा इतिहास; आईपीएल खिताब के लिए RCB से भिड़ेगी पंजाब

इसके अलावा आईपीएल के एक सीजन में 9वीं बार 200 से ज्यादा रनों का लक्ष्य हासिल किया गया है, जो कि एक सीजन में सबसे ज्यादा है। अब आखिरी मुकाबला पंजाब किंग्स के लिए इस सीजन बाकी है, जो फाइनल है और ये आरसीबी के खिलाफ खेला जाएगा, जिसने उनको क्वालीफायर 1 में हराया था।

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, , आईपीएल 2025 , आईपीएल शेड्यूल , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |