RCB vs DC Highlights IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के 24वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 163 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 17.5 ओवर में 4 विकेट पर 169 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम के पॉइंट्स टेबल में आठ अंक हो गए हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टूर्नामेंट में दूसरी हार के साथ तीसरे स्थान पर बरकरार है।
164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने खराब शुरुआत की। दिल्ली ने तीसरे ओवर में ही दोनों सलामी बल्लेबाज के विकेट गंवा दिए। फाफ डुप्लेसी (2) और फ्रेजर मेक्गर्क (7) बनाए। अभिषेक पोरेल 7 रन ही बना सके। कप्तान अक्षर पटेल 11 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल ने 53 गेंद में 93 रन नाबाद पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स 23 गेंद में 38 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों के बीच 55 गेंदों में 111 रन की साझेदारी हुई। बेंगलुरु की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने दो, यश दयाल और सुयश ने 1-1 विकेट लिए।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को फिल सॉल्ट और कोहली ने दमदार शुरुआत दिलाई। हालांकि फिल सॉल्ट 37 के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। उन्होंने पारी में 17 गेंद में 4 चौके और तीन छक्के लगाए। देवदत्त पडिकल 8 गेंद में एक रन ही बना सके। विराट कोहली ने 14 गेंद में 22 रन बनाए। लियाम लिविंगस्टोन 6 गेंद में 4 रन ही बना सके। जितेश शर्मा 11 गेंद में तीन रन ही बना सके। आरसीबी का स्कोर 13वें ओवर में पांच विकेट पर 102 रन था । मेजबान टीम ने आठ ओवर में 41 रन के भीतर पांच विकेट गंवा दिए। छठे से 13वें ओवर के बीच आरसीबी के बल्लेबाजों ने महज दो चौके और एक छक्का लगाया। कुलदीप ने रजत पाटीदार (25) का विकेट चटकाया। टिम डेविड (20 गेंद में नाबाद 37) ने आखिर में कुछ अच्छे स्ट्रोक्स खेलकर आरसीबी को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
DC live score: 169/4 (17.5)
RCB: 143/7 (20)
10 Apr 2025, 11:09:32 PM IST
RCB vs DC live score: राहुल ने खेली 93 रन की नाबाद पारी
RCB vs DC live score: केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स को हारा हुआ मैच जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। राहुल ने 53 गेंद में 7 चौके और 6 छक्कों की मदद से 93 रन बनाए। उन्होंने स्टब्स के साथ 111 रन की साझेदारी भी की।
10 Apr 2025, 11:07:30 PM IST
RCB vs DC live score: दिल्ली ने बेंगलुरु को हराया
RCB vs DC live score: दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को आईपीएल 2025 के 24वें मुकाबले में 6 विकेट से हराया। इस जीत के साथ दिल्ली के आठ अंक हो गए हैं।
10 Apr 2025, 10:48:19 PM IST
RCB vs DC live score: दिल्ली ने पिछले 5 ओवर में बनाए 67 रन
RCB vs DC live score: दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले 5 ओवर में बिना विकेट गंवाए 67 रन बनाए हैं। स्टब्स और राहुल ने पांचवें विकेट के लिए 44 गेंद में 76 रन जोड़े हैं।
10 Apr 2025, 10:42:54 PM IST
RCB vs DC live score: दिल्ली को जीत के लिए चाहिए 43 रन
RCB vs DC live score: दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 30 गेंद में 43 रन चाहिए। केएल राहुल 73 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10 Apr 2025, 10:36:47 PM IST
RCB vs DC live score: केएल राहुल ने लगाई फिफ्टी
RCB vs DC live score: बल्लेबाज केएल राहुल ने 37 गेंद में अर्धशतक लगाया है। राहुल ने एक छोर को संभालकर रखा है। राहुल और स्टब्स के बीच 40 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।
10 Apr 2025, 10:28:30 PM IST
RCB vs DC live score: दिल्ली ने 12 ओवर में बनाए 80 रन
RCB vs DC live score: दिल्ली कैपिटल्स ने 12 ओवर में चार विकेट खोकर 80 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 48 गेंद में 84 रन चाहिए।
10 Apr 2025, 10:15:31 PM IST
RCB vs DC live score: दिल्ली कैपिटल्स का चौथा विकेट गिरा
RCB vs DC live score: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल 11 गेंद में 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। सुयश शर्मा ने उन्हें आउट किया।
10 Apr 2025, 09:57:50 PM IST
RCB vs DC live score: अभिषेक पोरेल भी हुए आउट
RCB vs DC live score: अभिषेक पोरेल सात गेंद में सात रन बनाकर आउट हुए। भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा है
10 Apr 2025, 09:38:28 PM IST
RCB vs DC live score: दिल्ली ने गंवाया दूसरा विकेट
RCB vs DC live score: दिल्ली कैपिटल्स ने तीन ओवर के अंदर ही दो विकेट गंवा दिए हैं। फाफ डुप्लेसी 7 गेंद में दो रन और फ्रेजर 6 गेंद में सात रन बनाकर पवेलियन लौटे।
10 Apr 2025, 09:31:06 PM IST
RCB vs DC live score: भुवनेश्वर कुमार की दमदार शुरुआत
RCB vs DC live score: भुवनेश्वर कुमार ने अपने पहले ओवर में सिर्फ एक रन दिया है। डुप्लेसी ने 4 गेंद में एक रन बनाए।
10 Apr 2025, 09:10:46 PM IST
RCB vs DC live score: बेंगलुर ने बनाए 163 रन
RCB vs DC live score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 163 रन बनाए हैं। बेंगलुरु के लिए टिम डेविड और फिल सॉल्ट ने सर्वाधिक रन बनाए।
10 Apr 2025, 08:57:30 PM IST
RCB vs DC live score: बेंगलुरु का सातवां विकेट गिरा
RCB vs DC live score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 18वें ओवर में सातवां झटका लगा है। क्रुणाल पांड्या 18 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए।
10 Apr 2025, 08:45:33 PM IST
RCB vs DC live score: कप्तान रजत पाटीदार भी हुए आउट
RCB vs DC live score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार 23 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप यादव ने उन्हें आउट करके दूसरा विकेट लिया।
10 Apr 2025, 08:42:49 PM IST
RCB vs DC live score: जितेश भी हुए आउट
RCB vs DC live score: जितेश शर्मा 11 गेंद में तीन रन बनाकर आउट हुए। जितेश को कुलदीप यादव ने आउट किया।
10 Apr 2025, 08:29:48 PM IST
RCB vs DC live score: बेंगलुरु ने 12 ओवर में बनाए 102 रन
RCB vs DC live score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 12 ओवर में चार विकेट खोकर 102 रन बनाए हैं। रजत पाटीदार 23 और जितेश तीन रन बनाकर खेल रहे हैं।
10 Apr 2025, 08:18:26 PM IST
RCB vs DC live score: बेंगलुरु ने गंवाया चौथा विकेट
RCB vs DC live score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लियाम लिविंगस्टोन के रूप में चौथा विकेट गंवाया है। लिविंगस्टोन 6 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए।
10 Apr 2025, 08:07:51 PM IST
RCB vs DC live score: विराट कोहली भी लौटे पवेलियन
RCB vs DC live score: बल्लेबाज विराट कोहली 14 गेंद में 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। कोहली ने एक चौका और दो छक्के लगाए।
10 Apr 2025, 08:00:20 PM IST
RCB vs DC live score: बेंगलुरु का दूसरा विकेट गिरा
RCB vs DC live score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पावरप्ले के अंदर दो विकेट गंवा दिए हैं। देवदत्त पडिकल 8 गेंद में एक रन ही बना सके। मुकेश कुमार ने उन्हें आउट किया।
10 Apr 2025, 07:51:42 PM IST
RCB vs DC live score: फिल सॉल्ट हुए रन आउट
RCB vs DC live score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चौथे ओवर में पहला झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट विराट के साथ विकेट के बीच हुए गलतफहमी के कारण रन आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। सॉल्ट ने 17 गेंद में 37 रन बनाए।
10 Apr 2025, 07:45:55 PM IST
RCB vs DC live score: दूसरे ओवर में मिचेल स्टार्क की हुई धुनाई
RCB vs DC live score: मिचेल स्टार्क ने अपने दूसरे ओवर में 30 रन दिए हैं। फिल सॉल्ट ने दो छक्के और चार चौके लगाए।
10 Apr 2025, 07:35:41 PM IST
RCB vs DC live score: स्टार्क ने पहले ओवर में दिए 7 रन
RCB vs DC live score: मिचेल स्टार्क ने अपने पहले ओवर में सात रन दिए हैं। फिल सॉल्ट और विराट कोहली एक-एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
10 Apr 2025, 07:20:10 PM IST
RCB vs DC live score: टॉस के दौरान कप्तानों के बयान
RCB vs DC live score: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अक्षर ने कहा कि उनकी अंगुली ठीक है और अगर आवश्यकता हुई तो वह पूरे चार ओवर भी डालेंगे। उन्होंने कहा कि टीम में एक बदलाव है रिजवी की जगह फाफ डुप्लेसी की एकादश में वापसी हुई है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि वह भी टॉस जीतकर गेंदबाजी करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि टीम में कोई बदलाव नहीं है।
10 Apr 2025, 07:10:16 PM IST
RCB vs DC live score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग इलेवन
RCB vs DC live score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिकल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल
10 Apr 2025, 07:09:12 PM IST
RCB vs DC live score: दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन):
RCB vs DC live score: दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): फाफ डुप्लेसी, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (विकेट कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार
10 Apr 2025, 07:03:22 PM IST
RCB vs DC live score: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस
RCB vs DC live score: दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
10 Apr 2025, 06:53:26 PM IST
RCB vs DC live score: कुछ देर में होगा टॉस
RCB vs DC live score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मैच के लिए टॉस कुछ देर में होने वाला है।
10 Apr 2025, 06:32:37 PM IST
RCB vs DC live score: ऋतुराज गायकवाड़ हुए बाहर
RCB vs DC live score: चेन्नई सुपर किंग्स के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी के फ्रेक्चर के कारण आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं, जिससे एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी को टीम की बागडोर मिली है। सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इसकी पुष्टि की।
10 Apr 2025, 06:01:50 PM IST
RCB vs DC live score: विराट कोहली पर रहेंगी सबकी नजरें
RCB vs DC live score: आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में चल विराट कोहली से आरसीबी फैंस एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे होंगे। पूर्व भारतीय कप्तान ने अभी तक इस सीजन के चार मैचों में 54.66 की शानदार औसत और 143.85 की स्ट्राइक रेट से 167 रन बनाए हैं। चिन्नास्वामी में कोहली की महारत जगजाहिर है। कोहली ने आईपीएल में इस मैदान पर 3,000 से ज्यादा रन बनाकर शीर्ष क्रम में हैं।
10 Apr 2025, 05:28:50 PM IST
RCB vs DC live score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भी दमदार शुरुआत
RCB vs DC live score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 में दमदार शुरुआत की है। रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली टीम ने चार मुकाबले खेले हैं और तीन में जीत दर्ज की है। आरसीबी को सिर्फ गुजरात टाइटंस ने हराया है।
10 Apr 2025, 05:05:54 PM IST
RCB vs DC live score: विजय रथ पर सवार दिल्ली कैपिटल्स
RCB vs DC live score: दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2025 में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। अक्षर पटेल के नेतृत्व में टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी है।
10 Apr 2025, 04:39:15 PM IST
RCB vs DC live score IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड
RCB vs DC live score IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डु प्लेसी, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंता चामीरा, कुलदीप यादव ।
10 Apr 2025, 04:16:09 PM IST
RCB vs DC live score IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वॉड
RCB vs DC live score IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, यश दयाल, जोश हेजलवुड, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख सलाम, सुयश शर्मा, कृणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वस्तिक चिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह और मोहित राठी।
10 Apr 2025, 03:48:09 PM IST
RCB vs DC live score IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स
RCB vs DC live score IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का 24वां मैच गुरुवार खेला जाएगा। चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। ये मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।