Shoaib Akhtar Shoaib Malik big statement on New Zealand vs India gives important tips न्यूजीलैंड के सपोर्ट में उतरे पाकिस्तानी, भारत से जीत का बताया फॉर्मूला; क्या बोले शोएब अख्तर और मलिक, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Shoaib Akhtar Shoaib Malik big statement on New Zealand vs India gives important tips

न्यूजीलैंड के सपोर्ट में उतरे पाकिस्तानी, भारत से जीत का बताया फॉर्मूला; क्या बोले शोएब अख्तर और मलिक

  • IND vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले की चर्चा हर तरफ है। इस बीच पाकिस्तान के दो दिग्गज कीवी टीम के समर्थन में उतर गए गए हैं।

Deepak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 8 March 2025 12:54 PM
share Share
Follow Us on
न्यूजीलैंड के सपोर्ट में उतरे पाकिस्तानी, भारत से जीत का बताया फॉर्मूला; क्या बोले शोएब अख्तर और मलिक

IND vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले की चर्चा हर तरफ है। इस बीच पाकिस्तान के दो दिग्गज कीवी टीम के समर्थन में उतर गए गए हैं। शोएब अख्तर और शोएब मलिक भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड को टिप्स देने लगे हैं। शोएब अख्तर और शोएब मलिक का कहना है कि भारत को इस मैच में न्यूजीलैंड से तगड़ी टक्कर मिलने वाली है। दोनों पाकिस्तानी दिग्गजों ने एक तरह से भारत के लिए चेतावनी जारी कर दी है।

कहा-सैंटनर जीतना चाहते हैं
शोएब अख्तर और शोएब मलिक ने चर्चा की है कि न्यूजीलैंड की टीम किस तरह से भारत के खिलाफ बाजी मार सकती है। शोएब अख्तर ने कहाकि न्यूजीलैंड को भूल जाना चाहिए कि आप कमतर टीम हैं। आपको भूल जाना चाहिए कि आप अच्छे नहीं हैं। उन्होंने कहाकि सैंटनर को अपनी टीम पर भरोसा है। मैंने उनके अंदर यह देखा है। एक कप्तान के तौर पर वह खिताब जीतना चाहते हैं। अख्तर ने कहाकि गेम ऑन है।

रोहित को बताया बड़ी चुनौती
शोएब अख्तर ने कहाकि न्यूजीलैंड की टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती रोहित शर्मा होंगे। उन्हें रोहित शर्मा को पॉवरप्ले के अंदर खामोश रखना होगा। अख्तर ने कहाकि रोहित पहले 10 ओवरों में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को निशाना बनाएंगे। ऐसे में बतौर कप्तान सैंटनर की जिम्मेदारी काफी बढ़ जाएगी। अख्तर ने कहाकि आपको सही वक्त पर सही चीज करनी होगा। आपको बल्लेबाजों के हमलों पर लगाम लगानी है। हालांकि उन्होंने माना कि भारत यहां पर 70-30 से आगे है।

ये भी पढ़ें:चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पाकिस्तान कनेक्शन, IND vs NZ मैच में कैसे बन रहा संयोग
ये भी पढ़ें:अगर बारिश से धुल गया चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल? भारत या न्यूजीलैंड कौन बनेगा विजेता
ये भी पढ़ें:फाइनल मैचों में इन भारतीय क्रिकेटरों ने दिखाया है दम, यह हैं सात सुपर स्टार

भारत के पक्ष में सभी चीजें
गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में सभी चीजें भारत के पक्ष में हैं। चाहे कंडीशंस की बात करें, टीम की मजबूती की बात करें, स्थानीय सपोर्ट की बात करें या कुछ और। हालांकि इन सारी बातों के बावजूद भारत ही ट्रॉफी उठाएगा यह तय नहीं है। वजह सामने न्यूजीलैंड की टीम है, जो हर मायने में भारत को टक्कर देने का माद्दा रखती है। न्यूजीलैंड ने साल 2000 में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में मात देकर खिताब जीता था। इसके बाद से उसने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन कोई आईसीसी ट्रॉफी जीतने में कामयाब नहीं रही है।

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज , आईपीएल 2025 , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |