Shubman Gill clever shot Uper Cut for a SIX vs Matt Henry Watch Video IND Vs NZ 1st ODI IND vs NZ 1st ODI: शुभमन गिल का यह स्टाइलिश शॉट देख दंग रह गए न्यूजीलैंड के खिलाड़ी, आप भी देखें वीडियो, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Shubman Gill clever shot Uper Cut for a SIX vs Matt Henry Watch Video IND Vs NZ 1st ODI

IND vs NZ 1st ODI: शुभमन गिल का यह स्टाइलिश शॉट देख दंग रह गए न्यूजीलैंड के खिलाड़ी, आप भी देखें वीडियो

गिल ने यह शॉट हेनरी के 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर लगाया। गिल ने हेनरी की गति और मैदान की छोटी बाउंड्री का इस्तेमाल किया। इससे पहले 6ठें ओवर में हेनरी को ही उन्होंने लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाया था।

Lokesh Khera लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्लीFri, 25 Nov 2022 08:20 AM
share Share
Follow Us on
IND vs NZ 1st ODI: शुभमन गिल का यह स्टाइलिश शॉट देख दंग रह गए न्यूजीलैंड के खिलाड़ी, आप भी देखें वीडियो

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपने कुछ स्टाइलिश शॉट्स से सुर्खियां बटोरी है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को धवन और गिल ने शानदार शुरुआत दी है। 

बेन फोक्स की NO-LOOK स्टंपिंग देखकर याद आ गए धोनी- Video हो गया वायरल

खबर लिखे जाने तक गुल 36 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस पारी में उन्होंने 1 चौका और 2 छक्के लगाए हैं। इनमें से एक छक्का उन्होंने अपर कट की मदद से विकेट के पीछे लगाया। इस शॉट को देखने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भी हैरान थे।

गिल ने यह शॉट मैट हेनरी के 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर लगाया। गिल ने यहां सिर्फ हेनरी की गति और मैदान की छोटी बाउंड्री का इस्तेमाल किया। ऑकलैंड के मैदान साइड बाउंड्री के मुकाबला सामने और पीछे छोटे हैं। गिल ने इसी दिशा में स्टाइलिश छक्का लगाया। इससे पहले 6ठें ओवर में हेनरी को ही उन्होंने लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाया था।

देखें वीडियो

बात मुकाबले की करें तो न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। मेजबान टीम चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर की रणनीति के साथ मैदान पर उतरी है। वहीं भारत ने भी 5 गेंदबाज खिलाए हैं। भारत के लिए आज वनडे में अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक डेब्यू कर रहे हैं।

भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन (c), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (w), संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (c), टॉम लैथम (w), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन