WPL Auction 2025 Players List Delhi Capitals Women full squad Meg Lanning Sarah Bryce WPL मिनी नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने किसे खरीदा, यहां देखिए फुल स्क्वॉड, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़WPL Auction 2025 Players List Delhi Capitals Women full squad Meg Lanning Sarah Bryce

WPL मिनी नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने किसे खरीदा, यहां देखिए फुल स्क्वॉड

  • Delhi Capitals Women full squad : दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल मिनी नीलामी के दौरान चार खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। टीम ने सारा ब्राइस, नंदिनी कश्यप, एन चरानी और निकी प्रसाद को खरीदा।

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तानSun, 15 Dec 2024 06:08 PM
share Share
Follow Us on
WPL मिनी नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने किसे खरीदा, यहां देखिए फुल स्क्वॉड

WPL Auction 2025 Delhi Capitals Women : महिला प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए रविवार को 19 स्थान के लिए 120 खिलाड़ियों की बोली लगी। इस मिनी ऑक्शन के दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने भी कई खिलाड़ियों को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। दो बार की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को बेंगलुरू में हुई डब्ल्यूपीएल मिनी नीलामी में चार नए खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा। दिल्ली फ्रेंचाइजी 2.5 करोड़ रुपये के साथ नीलामी में उतरी थी।

दिल्ली कैपिटल्स ने मिनी नीलामी के दौरान स्कॉटिश विकेटकीपर सारा ब्राइस को खरीदा, जोकि एकमात्र विदेशी खिलाड़ी रहीं, जबकि दिल्ली ने युवा नंदिनी कश्यप, एन चरानी और निकी प्रसाद को टीम में शामिल किया। दिल्ली ने चरानी के लिए सबसे महंगी बोली लगाई। ऑलराउंडर खिलाड़ी के लिए टीम ने 55 लाख रुपये खर्च किए। दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी से पहले 14 खिलाड़ियों को बरकरार रखा था।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम शुरुआती दो सीजन में फाइनल तक पहुंची है लेकिन 2023 में उसे मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया।

ये भी पढ़ें:स्मिथ ने मार्क वॉ को पीछे छोड़ा, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले छठे ऑस्ट्रेलियाई बने

दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड : एलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेमिमाह रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, मारिज़ैन कप्प, मेग लैनिंग (कप्तान), मिन्नू मणि, राधा यादव, शैफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, तानिया भाटिया, तितास साधु, एनाबेल सदरलैंड, नंदिनी कश्यप (रुपये)। 10 लाख), एन. चरानी (55 लाख रुपये), सारा ब्राइस (10 लाख रुपये), निकी प्रसाद (रु. 10 लाख)

दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिटेन खिलाड़ी: मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमाह रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, तानिया भाटिया, मिन्नू मणि, स्नेहा दीप्ति, तितास साधु, मारिज़ैन कैप, जेस जोनासेन, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, LSG vs DC, आईपीएल 2025 , आईपीएल शेड्यूल , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |