पैट कमिंस ने तेम्बा बावुमा का दो बार किया शिकार, लॉर्ड्स में 19 साल बाद हुआ ऐसा
पैट कमिंस ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा को दो बार आउट किया। वह लॉर्ड्स में ऐसा करने वाले पांचवें कप्तान बन गए हैं।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में दमदार अर्धशतकीय पारी खेली। अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने 134 गेंद में 66 रन की पारी खेली। हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझते हुए बावुमा ने काफी शानदार पारी खेली और सिर्फ पांच चौके लगाए। पहली पारी में भी बावुमा ने 36 रनों का योगदान दिया था। हालांकि दोनों पारियों में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।
लॉर्ड्स में टेस्ट मैच में दोनों पारियों में विपक्षी टीम के कप्तान को आउट करने वाले पैट कमिंस पांचवें कप्तान बन गए हैं। लॉर्ड्स टेस्ट में पहली बार 1909 में दोनों पारियों में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मोंटी नोबल ने आर्ची मैक्लेरन को आउट किया था। 1924 में इंग्लैंड के आर्थर गिलिगन ने साउथ अफ्रीका के हर्बी टेलर को दोनों पारियों में पवेलियन भेजा था। 1937 में इंग्लैंड के वाल्टर रॉबिन्स ने न्यूजीलैंड के कर्ली पेज को दोनों पारियों में अपना शिकार बनाया था। 2006 में एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने श्रीलंका के महेला जयवर्धने को आउट किया था।
लॉर्ड्स टेस्ट में कप्तान को दो बार आउट करने वाला कैप्टन
मोंटी नोबल (ऑस्ट्रेलिया) - आर्ची मैकलारेन (इंग्लैंड) - 1909
आर्थर गिलिगन (इंग्लैंड) - हर्बी टेलर (एसए) - 1924
वाल्टर रॉबिन्स (इंग्लैंड) - कर्ली पेज (न्यूज़ीलैंड) - 1937
एंड्रयू फ्लिंटॉफ (इंग्लैंड) - महेला जयवर्धने (श्रीलंका) - 2006
पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) - टेम्बा बावुमा (दक्षिण अफ्रीका) - 2025