Akshay Kumar And Twinkle Khanna Son Aarav Spotted With Mystery Girl At Huma Qureshi Eid Bash Watch Video हुमा कुरैशी की ईद पार्टी में मिस्ट्री गर्ल संग नजर आए अक्षय कुमार के बेटे आरव, कैमरे को देख दी क्यूट स्माइल, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAkshay Kumar And Twinkle Khanna Son Aarav Spotted With Mystery Girl At Huma Qureshi Eid Bash Watch Video

हुमा कुरैशी की ईद पार्टी में मिस्ट्री गर्ल संग नजर आए अक्षय कुमार के बेटे आरव, कैमरे को देख दी क्यूट स्माइल

  • क्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना अपने दोनों बच्चों को मीडिया से दूर रखते हैं। लेकिन आरव जहां भी जाते हैं पैप्स उन्हें अपने कैमरे में कैद करने का मौका हाथ से जाने नहीं दे। इसी बीच अब आरव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानSat, 5 April 2025 07:23 AM
share Share
Follow Us on
हुमा कुरैशी की ईद पार्टी में मिस्ट्री गर्ल संग नजर आए अक्षय कुमार के बेटे आरव, कैमरे को देख दी क्यूट स्माइल

स्टार किड्स की तस्वीरों और वीडियोज को लेकर फैंस में काफी क्रेज होता है। कई सेलिब्रिटीज के बच्चे भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन पॉपुलैरिटी के मामले में वा किसी स्टार से कम नहीं हैं। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना का बेटा आरव भी पॉपुलैरिटी में किसी से कम नहीं है। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना अपने दोनों बच्चों को मीडिया से दूर रखते हैं। लेकिन आरव जहां भी जाते हैं पैप्स उन्हें अपने कैमरे में कैद करने का मौका हाथ से जाने नहीं दे। इसी बीच अब आरव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं।

आरव के लुक ने जीता दिल

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव कुमार बीते दिनों हुमा कुरैशी की ईद पार्टी में पहुंचे। इस दौरान आरव ने अपने लुक और स्माइल से हर किसी का दिल जीता। आरव को देख पैपराजी ने भी उन्हें अपने कैमरे में कैद करने का मौका हाथ से जाने नहीं दिया। लुक की बात करें तो इस दौरान आरव ने ब्लैक कलर का सिंपल कुर्ता पहने नजर आए। वीडियो में आरव की स्माइल देखने लायक थी।

आरव संग नजर आई मिस्ट्री गर्ल

इस दौरान अगर किसी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा तो वो था आरव रंग नजर आने वाली मिस्ट्री गर्ल। आरव जिस कार में बैठे थे उसी में उनके साथ एक मिस्ट्री गर्ल नजर आई, जो रेड कलर का सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर यूजर्स लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। ज्यादातर लोग आरव के लुक पर फिदा होते नजर आए। वहीं, कई यूजर्स ने मिस्ट्री गर्ल को लेकर भी सवाल किए। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये अक्षय कुमार का नाम रौशन करेगा।' एक दूसरा लिखता है, 'कौन है ये लड़की जो आरव के साथ नजर आ रही है।' ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर हैं।

ये भी पढ़ें:खतरों के खिलाड़ी 15 में होगी इस इंडियन क्रिकेटर की एक्स वाइफ की एंट्री!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।