Khatron Ke Khiladi 15 Yuzvendra Chahal Ex Wife Dhanashree Verma And Apoorva Mukhija Approached For Rohit Shetty Show खतरों के खिलाड़ी 15 में होगी इस इंडियन क्रिकेटर की एक्स वाइफ की एंट्री, दूसरा नाम सुनकर लगेगा झटका!, Tv Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKhatron Ke Khiladi 15 Yuzvendra Chahal Ex Wife Dhanashree Verma And Apoorva Mukhija Approached For Rohit Shetty Show

खतरों के खिलाड़ी 15 में होगी इस इंडियन क्रिकेटर की एक्स वाइफ की एंट्री, दूसरा नाम सुनकर लगेगा झटका!

  • रोहित शेट्टी के शो केकेके 15 में हिस्सा लेने के लिए अब तक कई नाम चर्चा में आ चुके हैं। इसी बीच अब दो और बड़े नाम रोहिट शेट्टी के शो में एंट्री को लेकर सामने आ हैं। ये दोनों ही नाम हाल में काफी विवादों में रहे हैं।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानSat, 5 April 2025 06:28 AM
share Share
Follow Us on
खतरों के खिलाड़ी 15 में होगी इस इंडियन क्रिकेटर की एक्स वाइफ की एंट्री, दूसरा नाम सुनकर लगेगा झटका!

रोहित शेट्टी के फेमस स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस शो को लेकर लगातार नई अपडेट सामने आ रही है। हर साल की तरह इस साल भी शो में हिस्सा लेने को लेकर कई नाम चर्च में आ रहे हैं। अब तक कई स्टार्स के नाम को शो में हिस्सा लेने को लेकर कंफर्म भी बताया जा रहा है। इसी बीच अब दो और बड़े नाम रोहिट शेट्टी के शो में एंट्री को लेकर सामने आ हैं। ये दोनों ही नाम हाल में काफी विवादों में रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो?

इन दो स्टार्स को किया गया अप्रोच

रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 15' से जो नाम जुड़ रहा है वो कोई और नहीं, बल्कि युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा और इंडियाज गॉट लेटेंट की वजह से सुर्खियों में आई अपूर्वा मखीजा हैं। IWMBuzz की एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों को खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के लिए संपर्क किया गया है। दोनों को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है। उनसे मेकर्स और इन दो स्टार्स के बीच बातचीत चल रही है और अगर सब ठीक रहा तो उन्हें रोहित शेट्टी के स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो के कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल किया जाएगा। शो में धनश्री और अपूर्वा को को रियलिटी शो में देखना वाकई दिलचस्प होगा।

अब तक सामने आ चुके ये नाम

रोहित शेट्टी के शो केकेके 15 में हिस्सा लेने के लिए अब तक कई नाम चर्चा में आ चुके हैं। धनश्री वर्मा और अपूर्वा मखीजा के अलावा पारस छाबड़ा, ईशा सिंह,मल्लिका शेरावत, अविनाश मिश्रा, दिग्विजय सिंह, चुम दरांग, मोहसिन खान, सिद्धार्थ निगम, बसीर अली, गुल्की जोशी और 'गुम है किसी के प्यार में' फेम भाविका शर्मा और गोविंदा की भांजी एक्ट्रेस रागिनी खन्ना का नाम सामने आ चुका है। वहीं, कहा जा रहा है कि एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान ने शो का हिस्सा बनने से मना कर दिया है।

ये भी पढ़ें:इन दो फेमस यूट्यूबर्स ने ठुकराया रोहित शेट्टी के शो का ऑफर, सामने आई बड़ी वजह!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।