akshay kumar shilpa shetty dances on song chura ke dil mera after 30 years, fans happy to see their reunion अक्षय कुमार-शिल्पा शेट्टी ने 30 साल बाद साथ किया 'चुरा के दिल मेरा' पर डांस, दोनों को साथ देख हैरान हुए फैंस, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडakshay kumar shilpa shetty dances on song chura ke dil mera after 30 years, fans happy to see their reunion

अक्षय कुमार-शिल्पा शेट्टी ने 30 साल बाद साथ किया 'चुरा के दिल मेरा' पर डांस, दोनों को साथ देख हैरान हुए फैंस

  • अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की जोड़ी एक बार फिर साथ दिखी है। दोनों HT के अवार्ड्स इवेंट में नजर आए और अपनी फिल्म के गाने ‘चुरा के दिल मेरा’ पर डांस भी किया। ये वीडियो वायरल हो रहा है और फैंस इन्हें फिर से साथ काम करने की सलाह दे रहे हैं।

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तानTue, 4 March 2025 10:02 AM
share Share
Follow Us on
अक्षय कुमार-शिल्पा शेट्टी ने 30 साल बाद साथ किया 'चुरा के दिल मेरा' पर डांस, दोनों को साथ देख हैरान हुए फैंस

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की लव स्टोरी किसी से छुपी नहीं है। दोनों सालों पहले अलग हो चुके हैं और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। लेकिन इतने सालों बाद इन्हें साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। दोनों HT के मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्स 2025 कस हिस्सा बने थे। इस दौरान दोनों स्टेज पर आए और अपनी फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ के गाने पर अपने आइकॉनिक डांस स्टेप करते दिखे। दोनों को साथ देखकर ऑडियंस में बैठे लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे।

HT के इवेंट में अक्षय कुमार वाइट सूट में नजर आए तो शिल्पा शेट्टी सफेद रंग की साड़ी में कहर ढा रही थीं। दोनों जैसे ही स्टेज पर आए बैकग्राउंड में इनकी फिल्म गाना ‘चुरा के दिल मेरा’ बजने लगा। एक्टर्स ने सालों पहले के इस पॉपुलर गाने पर फिर वही डांस स्टेप दोहराए। इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त थी। इस वीडियो को देखने को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दोनों को फिर से साथ काम करने की सलाह दे रहे हैं।

बता दें, 30 साल पहले अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की जोड़ी फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ में साथ नजर आई थी। इसी फिल्म से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई और सालों तक चली। ऐसी भी खबरें थीं कि दोनों शादी करने वाले थे। लेकिन इनके ब्रेकअप की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया। दोनों ने फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ के अलावा ‘जानवर’, ‘इंसाफ’ जैसी फिल्मों में काम किया। आखिरी बार ये जोड़ी फिल्म धड़कन में नजर आई थी। ब्रेकअप के बाद दोनों ने एक दूसरे से ऐसी दूरी बनाई कि फिर कभी साथ नहीं नजर आए। इतने सालों बाद ये जोड़ी पहली बार स्टेज शेयर करती दिख रही है जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।