bollywood actressess look alike actressess parveen babi deepshikha nagpal, sharmila tagore बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेज हैं एक दूसरे की हमशक्ल, देखकर कंफ्यूज हो गए फैंस, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडbollywood actressess look alike actressess parveen babi deepshikha nagpal, sharmila tagore

बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेज हैं एक दूसरे की हमशक्ल, देखकर कंफ्यूज हो गए फैंस

  • बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेज एक दूसरे की कॉपी लगती हैं। इन एक्ट्रेसेज के चेहरे में इतनी समानताएं हैं कि कई बार इनके फैंस भी धोखा खा गए हैं। परवीन बाबी जैसी दिखती हैं एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल।

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तानSun, 23 March 2025 04:01 PM
share Share
Follow Us on
बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेज हैं एक दूसरे की हमशक्ल, देखकर कंफ्यूज हो गए फैंस

हिंदी फिल्म एक्टर्स की पॉपुलैरिटी इतनी खास है कि उनके फैन उनके जैसा बनना चाहते हैं। कुछ ऐसे भी हैं जो उनके जैसे दिखते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं जहां सेलेब्रिटी के हमशक्ल ने हैरान किया हो। लेकिन क्या कभी आपने ध्यान दिया कि हिंदी फिल्मों की इन हीरोइन की हमशक्ल हैं ये दूसरी एक्ट्रेसेज। इन एक्ट्रेसेज में इतनी समानताएं हैं कि आप भी कंफ्यूज हो सकते हैं।

परवीन बाबी और दीपशिखा नागपाल

शाहरुखान कीफिल्म बादशाह में रानी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपशिखा और गुजरे जमाने की हीरोइन परवीन बाबी के चेहरे की बनावट लगभग एकजैसी ही है। दीपशिखा ने अपने एक इंटरव्यू में माना था कि फैंस उन्हें परवीन बाबी की हमशक्ल बताया करते थे।

parveen deepshikha

शर्मिला टैगोर और डिंपी गांगुली

राहुल महाजन का स्वयंवर जीतने वाली डिंपी गांगुली के चेहरे में एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर की झलक नजर आती है। खस बात ये है कि दोनों का कनेक्शन बंगाल से रहा है। हालांकि, अब डिंपी एंटरटेनमेंट दुनिया से गायब हैं और बच्चों की परवरिश कर रही हैं।

sharmila

माधुरी दीक्षित और निकी अनेजा

निकी अनेजा फिल्मों और टीवी शोज में पिछले 30 सालों से एक्टिव हैं। एक्ट्रेस को टीवी की माधुरी दीक्षित भी कहा जाता था। ये भी बहोत कम लोग जानते हैं कि फिल्म हम आपके हैं के लिए पहले निकी अनेजा को अप्रोच किया गया था। बाद में ये रोल माधुरी दीक्षित ने निभाया।

madhuri

रवीना टंडन और ट्विंकल खन्ना

रवीना टंडन और ट्विंकल दोनों ही पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। दोनों के चेहरे में इतनी समानताएं हैं कि अक्सर इनके फैंस कंफ्यूज हो जाते हैं। दोनों के बीच एक और कनेक्शन है वो हैं एक्टर अक्षय कुमार। रवीना ने अपने एक इंटरव्यू में माना था कि उन्होंने अक्षय के साथस सगाई की थी। वहीं एक्टर ने ट्विंकल खन्ना से शादी की।

raveena twinkle

सुरभि चंदना और धनश्री वर्मा

dhanashree

टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना और डांस कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा को देखकर भी फैंस परेशान होush जाते हैं। दोनों में कई तरह की समानताएं हैं। दोनों ही टीवी की दुनिया में एक्टिव हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।