Bollywood Director Rohit Shetty Speaks Relationship With Shah Rukh Khan After Dilwale Failure शाहरुख खान और रोहित शेट्टी के रिश्तों में आ गई थी दरार? डायरेक्टर बोले- दिलवाले के बाद…, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडBollywood Director Rohit Shetty Speaks Relationship With Shah Rukh Khan After Dilwale Failure

शाहरुख खान और रोहित शेट्टी के रिश्तों में आ गई थी दरार? डायरेक्टर बोले- दिलवाले के बाद…

  • 2015 में फिल्म दिलवाले आई थी जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट की थी। फिल्म के फ्लॉप होने बाद अफवाह थी कि रोहित शेट्टी और शाहरुख खान के बीच रिश्ते खराब हो गए थे। अब रोहित शेट्टी ने इस बारे में बात की है।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानSun, 20 April 2025 02:05 PM
share Share
Follow Us on
शाहरुख खान और रोहित शेट्टी के रिश्तों में आ गई थी दरार? डायरेक्टर बोले- दिलवाले के बाद…

साल 2015 में रोहित शेट्टी ने फिल्म दिलवाले डायरेक्ट की थी। इस फिल्म में सालों बाद काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी ने वापसी की थी। हालांकि, दोनों के साथ आने के बाद भी फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। फिल्म जब फ्लॉप हुई थी तो अफवाह उड़ी थी कि रोहित शेट्टी और शाहरुख खान के बीच दरार आ गई थी। अब सालों बाद रोहित शेट्टी ने इस अफवाह के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि ऐसा कुछ भी नहीं है। हम दोनों के बीच एक दूसरे के लिए रिस्पेक्ट है। 

शाहरुख के बारे में क्या बोले रोहित शेट्टी

गेम चेंजर पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान रोहित शेट्टी ने साफ किया कि उनके और शाहरुख के बीच कोई अनबन नहीं है। उन्होंने कहा, “नहीं, ऐसा कुछ नहीं है। एक रिस्पेक्ट है हम दोनों के बीच में और दिलवाले के बाद ये हुआ कि फिर तुरंत हम दोनों ने अपने-अपने प्रोडक्शन हाउस खोल लिए। हमने तय किया कि हम खुद की फिल्में बनाएंगे। अगर नुकसान भी हो तो हमारा हो, जबकि नुकसान नहीं हुआ।"

इंडस्ट्री में कौन हैं रोहित शेट्टी के दोस्त

इस पॉडकास्ट में सिंघम अगेन के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने इंडस्ट्री में अपने दोस्तों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, "दो-तीन लोग हैं जिन्हें मैं रात के दो बजे भी फोन कर सकता हूं। अजय सर (अजय देवगन), रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, मैं इन तीनों के बहुत करीब हूं।"

दीपिका पादुकोण की तारीफ में कहे ये शब्द

दीपिका के बारे में बात करते हुए रोहित शेट्टी ने उनकी तारीफ की। उन्होंने सिंघम अगेन के लिए दीपिका के कमिटमेंट की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वो प्रेग्नेंसी के दौरान भी शूटिंग पर आती थीं। उन्होंने कहा, “जब हमारी फिल्म का लास्ट शेड्यूल बचा था, दीपिका चार महीने प्रेग्नेंट थीं। लेकिन वो शूट के लिए आती थीं। ऐसे रिश्ते बहुत कम ही बनते हैं।”

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।