metro in dino song zamaana lage sung by arijit and music by pritam will impress you ‘जमाना लगे…’ अरिजीत की आवाज, प्रीतम का म्यूजिक, मेट्रो इन दिनों का गाना दिल छू लेगा, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडmetro in dino song zamaana lage sung by arijit and music by pritam will impress you

‘जमाना लगे…’ अरिजीत की आवाज, प्रीतम का म्यूजिक, मेट्रो इन दिनों का गाना दिल छू लेगा

अनुराग बसु के डायरेक्शन में बन रही फिल्म मेट्रो इन दिनों का पहला गाना 'जमाना लगे' रिलीज हो चुका है। अरिजीत की आवाज और प्रीतम के म्यूजिक का कमाल देखकर आप पुराने सभी गाने भूल जाएंगे।

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तानWed, 28 May 2025 10:10 PM
share Share
Follow Us on
‘जमाना लगे…’ अरिजीत की आवाज, प्रीतम का म्यूजिक, मेट्रो इन दिनों का गाना दिल छू लेगा

अगर आप पुराने म्यूजिक को सुनकर ये सोच रहे हैं कि गाने तो पहले के समय में अच्छे बनते थे। तो आज रिलीज हुए सॉन्ग 'जमाना लगे' को एक बार जरूर सुन लेना। फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' का पहला गाना आ चुका है। अरिजीत की आवाज और प्रीतम के म्यूजिक ने जो कमाल किया है वो बस आपने कानों से सुन सकते हैं और महसूस कर सकते हैं। ये गाना सफर करने वाले लोग लूप में सुनने वाले हैं।

अरिजीत की आवाज में…

इस अरिजीत की आवाज में गाया ये गाना ब्रेकअप के दर्द, रिश्ते की सच्चाई को बयान कर रहा है। गाने के वीडियो में चार अलग तरह की जोड़ियों को देखा का सकता है। अलग लुक के साथ मेट्रो स्टेशन इंतजार में खड़ी सारा अली खान, उनके साथ आदित्य रॉय कपूर को देखा जा सकता है। फातिमा सना शेख और अली फजल को साथ देखना खूबसूरत लग रहा है। नीना गुप्ता और अनुपम खेर की जोड़ी उम्र के इस पढ़ाव में कैसे खुद को खुश रखती है। और सबसे अनोखी और प्यारी जोड़ी पंकज त्रिपाठी और कोंकना सेन शर्मा की है। इस गाने के वीडियो में आप इन किरदारों के बीच प्यार और इमोशंस को महसूस कर पाएंगे।

रिलीज डेट

साल 2007 में मेट्रो इन दिनों फिल्म आई थी। फिल्म के किरदार और अनोखी कहानी ने ऑडियंस को दिलों को छू लिया था। अब अनुराग बसु कुछ वैसी ही कहानी ले आए हैं। इस फिल्म में किसी सुपरस्टार का एक्शन नहीं दिखेगा लेकिन वो कहानी किरदारों के जरिए दिखेगी जिसे अक्सर शब्द देना मुश्किल हो जाता है। इस फिल्म के गानों में अरिजीत की आवाज सुनाई देने वाली है। ये फिल्म 4 जुलाई को थिएटर पर दस्तक देगी। नई जोड़ियों को स्क्रीन पर देखना मजेदार होगा।

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।