नंद के आनंद भयो जय हो नंद लाल की . . .
Agra News - गांव टिकुरिया में चल रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाई गई। श्रद्धालुओं ने कृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी देखी और भजन-कीर्तन में भाग लिया। कथावाचक यशपाल...

क्षेत्र के गांव टिकुरिया में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा का रसपान कराया गया। इस दौरान भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी भी प्रस्तुत की गई। इस दौरान पूरा कथा पांडाल भगवान कृष्ण केजयकारों से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन कर पुण्य कमाया। कथावाचक यशपाल शास्त्री ने व्यासपीठ से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन किया। फूल मालाओं से सजे पांडाल में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही बधाई बजने का सिलसिला भी शुरू हुआ। कथावाचक ने विभिन्न भजन सुनाए। महिलाओं ने नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गीत गाए।
देर शाम तक भजन-कीर्तन हुए। लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की आरती की। इस मौके पर पुष्पेंद्र वर्मा, राजेन्द्र सिंह, ममता देवी, संतोष कुमार, ओमपाल, जीतपाल, महीपाल सिंह, जितेन्द्र, विनोद, अखिलेश, ब्रजेश, पुष्पेंद्र आरएसएस, सत्यपाल, दिनेश, अनिल, मुनेंद्र राजपूत, भूरे, मुन्ना लाल, छोटू समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।