rajshaladarpan.nic.in , RBSE 5th Result: कहां और कैसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट?
RBSE Rajasthan Board Class 5th Result 2025 : राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट कल दोपहर 12.30 बजे जारी किया जाएगा। कक्षा 5वीं के स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट rajshaladarpan.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। शाला दर्पण पोर्टल पर ही रिजल्ट चेक करने के लिंक एक्टिव होगा।

rajshaladarpan.nic.in , RBSE Rajasthan Board Class 5th Result 2025 : राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट 30 मई को दोपहर 12.30 बजे जारी किया जाएगा। कक्षा 5वीं के स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट rajshaladarpan.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। शाला दर्पण पोर्टल पर ही रिजल्ट चेक करने के लिंक एक्टिव होगा। शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय, बीकानेर ने 5वीं का रिजल्ट काफी हद तक तैयार कर लिया है। पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय, बीकानेर हर साल 5वीं कक्षा की परीक्षा बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर कराता है। राजस्थान 5वीं बोर्ड परीक्षा 7 अप्रैल से 17 अप्रैल तक आयोजित हुई थी। राजस्थान 5वीं बोर्ड में 13.58 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 19578 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र बुकलेट के रूप में दिए गए थे। बुकलेट में दिए गए स्थान पर ही अभ्यर्थियों को अपने प्रश्नों को हल करना था। किसी भी स्थिति में छात्र-छात्राओं को अलग से उत्तर पुस्तिका नहीं दी गई थी। इसी बुकलेट में हिन्दी व अंग्रेजी में प्रश्न लिखे थे। पांचवीं बोर्ड की वार्षिक परीक्षा का पेपर 80 अंकों का था। परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र बुकलेट दी गई थी। उसी में उन्हें अपने उत्तर देने थे। 20 अंक सत्रांक के थे।
ये रहेगी ग्रेडिंग व्यवस्था
A ग्रेड : 81 से 100 परसेंट मार्क्स
B ग्रेड : 61 से 80 परसेंट मार्क्स
C ग्रेड :41 से 60 परसेंट मार्क्स
D ग्रेड : 33 से 40 परसेंट मार्क्स
E ग्रेड : 00 से 32 परसेंट मार्क्स
RBSE 5th Result 2025: यूं चेक करें 5वीं का परिणाम
- सबसे पहले rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
- Rajasthan 5th Board Result के लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर डालें। सब्मिट करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।