कृषि में तकनीक का इस्तेमाल करें किसान- डा हेमंत पांडेय
लोहरदगा में कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत की गई। इसका उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना है। कार्यक्रम में किसानों को मृदा...

लोहरदगा, संवाददाता। कृषि विज्ञान केन्द्र लोहरदगा के द्वारा गुरूवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरूआत की गई। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र आईसीएआर के वैज्ञानिक एवं कृषि विभाग के साथ-साथ प्रगतिशील किसानों के मौजूदगी में विभिन्न अधिकारियों की तीन टीमों ने किसानों को सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं व बेहतर कृषि उत्पादन,जैविक खेती को बढ़ावा, रासायनिक खादों का संतुलित उपयोग को लेकर जागरूक किया। अभियान का मकसद क्षेत्र में खरीफ मौसम में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों से संबंधित आधुनिक तकनीकों के बारे में किसानों को जागरूक करना है। डा हेमंत पांडेय ने कहा कि किसानों को तकनीक के उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इनके लिए उपयोगी सरकारी योजनाओं-नीतियों के बारे में बताया जा रहा है। किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड में सुझाई गई विभिन्न फसलों के चयन तथा संतुलित खादों के प्रयोग के लिए जागरूक एवं शिक्षित किया जा रहा है। साथ ही किसानों से फीडबैक लिया जा रहा है ताकि उनके द्वारा किए गए नवाचार के बारे में वैज्ञानिक जानकारी प्राप्त कर अनुसंधान की दिशा का निर्धारण किया जा सके। जिले के 135 गांवों में कार्यक्रम होंगे। सूक्ष्म पोषक तत्व सहित उर्वरक के संतुलित उपयोग के लिए किसानों द्वारा उचित निर्णय लेने के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड का उपयोग के लिए किसानों को प्रेरित किया गया। रासायनिक उर्वरकों के विवेकपूर्ण और उचित उपयोग के बारे में बताया गया। मौके पर डा राकेश रंजन, डा सुषमा सरोज सुरीन, डा एलिशमा खाखा, डा रेशमा सिंदे, डा नंदकिशोर, राणा अमित शर्मा, दुर्गा प्रसाद, कौशिक चटर्जी, पंकज कुमार, मनीष कुमार, सुनीता, प्रखंडों के कृषि और कल्याण अधिकारी, जनसेवक,बीटीएम, एटीएम,व प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।