संविधान का अपमान और इसे बदलने की साजिश कर रही भाजपा- डा बेला प्रसाद
लोहरदगा में कांग्रेस कार्यालय में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डा बेला प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान का अपमान कर रही है। नेताओं ने आदिवासियों और दलितों के अधिकारों की रक्षा...

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को संविधान बचाओ रैली-सभा का आयोजन कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन परिसर में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी एआईसीसी के सचिव डा बेला प्रसाद, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, सांसद सुखदेव भगत, विधायक डा रामेश्वर उरांव समेत कई प्रदेश एवं जिला स्तरीय नेता शामिल हुए। बेला प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि इस रैली के माध्यम से आम लोगों को संविधान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। केंद्र की भाजपा नीत सरकार के द्वारा किए जा रहे संविधान का अपमान और उन्हें समय-समय पर बदलने की साजिश रची जा रही है।
भाजपा सरकार जब से सत्ता में आई है लोगों का अधिकार छीनने का साजिश कर रही है। देश के स्वतंत्र संस्थान ईडी, सीबीआई, एवं चुनाव आयोग को कमजोर करने का प्रयास किया है। हम सभी को संकल्प लेना है। इस संविधान को बचाने के लिए तत्पर रहना है। लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा यहां के आदिवासियों दलितों एवं अल्पसंख्यकों एवं सदान के लिए ज्वलंत मुद्दों को लेकर लड़ाई लड़ रही है। आदिवासियों को सरना धर्मकोड दिलाना राज्य में पूर्णता पेसा कानून लागू कराना, वक्फ बोर्ड संशोधन कानून को रद्द कराने एवं लोहरदगा जिला में भूमि संबंधी सर्वे को निरस्त कर पुनः सर्वे कराने की मांग को राज्य सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। बंधु तिर्की ने कहा कि हम सभी को केंद्र की भाजपा और आरएसएस की सरकार से आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा। मोदी सरकार देश के आदिवासी दलित पिछड़े अल्पसंख्यकों को उनके अधिकार से बेदखल करना चाहती है। तानाशाह हुकूमत कायम कर संविधान को बदलने का उनकी मंशा जग जाहिर हो चुका है। सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि जनगणना कालम में सातवां कालम अन्य के लिए था, जिसे केंद्र सरकार ने खत्म करके यहां के आदिवासियों की पहचान अस्मिता और अस्तित्व को मिटाना चाहती है। ऐसा हरगिज होने नहीं दिया जाएगा और कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई को सड़क से सदन तक लड़ेगी और मोदी सरकार को किसी भी कीमत में सरना कोड देना ही पड़ेगा। विधायक डा रामेश्वर उरांव ने कहा कि मोदी और भाजपा सरकार देश में नफरत फैला रही है। हिंदू मुसलमान को आपस में लड़ा कर सत्ता हासिल करते आई है और अब देशवासियों के अधिकारों को खत्म करने के लिए संविधान पर उनकी बुरी नजर लगी हुई है। हम सभी कांग्रेसी इस बात को गांव-गांव तक ले जाकर जनता को जागरूक करेंगे। सुखेर भगत ने कहा कि संगठन सृजन के माध्यम से आगामी 20 दिनों के अंदर सभी प्रखंड कमेटी का भौतिक सत्यापन करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। झारखंड में सरकार को शीघ्र पेसा कानून लागू करना चाहिए। वक्फ संशोधन कानून किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लोहरदगा जिला का जो भूमि से संबंधित सर्व हुआ है उसे हर हाल में रद्द कर नए सिरे से सर्वे कराया जाएगा। कार्यक्रम में जिला पर्यवेक्षक राजेश गुप्ता छोटू, प्रदेश प्रवक्ता रियाज अंसारी, अभिनव सिद्धार्थ, शकील अहमद, नेसार अहमद, वारिस कुरैशी, डा अजय शाहदेव, मोहन दुबे रीना कुमारी भगत, साजिद अहमद चंगू, निशीथ जायसवाल, शाहिद अहमद बेलू, संतोषी उरांव, संगीता उरांव, सीमा परवीन, विशाल डुंगडुंग, मुजम्मिल अंसारी, विनोद सिंह खरवार, सत्यदेव भगत आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।