Shahrukh khan organized virat kohli swayamber in ipl 2014 ceremony old video viral where he was teased with Anushka pic VIDEO: जब शाहरुख ने कराया विराट का स्वयंवर, अनुष्का का नाम आते ही यूं शरमाए थे किंग कोहली, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडShahrukh khan organized virat kohli swayamber in ipl 2014 ceremony old video viral where he was teased with Anushka pic

VIDEO: जब शाहरुख ने कराया विराट का स्वयंवर, अनुष्का का नाम आते ही यूं शरमाए थे किंग कोहली

आईपीएल 2014 की ओपनिंग सेरिमनी का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें शाहरुख खान ने विराट का स्वयंवर करवाया था। मजेदार बात है कि उन्होंने विराट के लिए बहन जैसी लड़की यानी अनुष्का को चुना था।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानWed, 4 June 2025 03:23 PM
share Share
Follow Us on
VIDEO: जब शाहरुख ने कराया विराट का स्वयंवर, अनुष्का का नाम आते ही यूं शरमाए थे किंग कोहली

रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु ने 18 साल में पहली बार जीत हासिल की है। इस बात से विराट कोहली के फैन्स काफी उत्साहित हैं। अब शाहरुख खान के फैन्स पेज से विराट के स्वयंवर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे 2014 के आईपीएल की ओपनिंग सेरिमनी में शाहरुख खान ने करवाया था। उस वक्त विराट और अनुष्का अपनी डेटिंग की खबरें छिपाते थे। इस वीडियो में शाहरुख विराट को अनुष्का की फोटो के साथ चिढ़ाते दिख रहे हैं।

शाहरुख ने की विराट की खिंचाई

इस वीडियो में शाहरुख खान विराट को स्टेज पर बुलाते हैं। साथ में बोलते हैं, 'मैं स्टेज पर महान और यंग क्रिकेटर्स में से एक, आईपीएल ही नहीं बल्कि दुनिया के क्रिकेट में चैंपियनों के चैंपियन विराट कोहली।' विराट स्टेज पर आते हैं तो शाहरुख खान बोलते हैं, पहली बार पब्लिकली विराट का स्वयंवर होने वाला है। यह सुनकर विराट थोड़े हैरान दिखते हैं। फिर शाहरुख स्वयंवर वाली लड़कियों को बुलाते हैं। शाहरुख विराट से पूछते हैं कि उन्हें कैसी लड़की पसंद है? इस पर विराट बोलते हैं, 'घने-घने बाल हों'। इसके बाद शाहरुख विराट को एक मॉडल की तस्वीर दिखाते हैं जिसके घने बाल होने के साथ मूंछें भी होती हैं। विराट बोलते हैं, नहीं इतने बाल नहीं चाहिए।

ये भी पढ़ें:IPL 2025 जीतने के बाद विराट-अनुष्का कुछ यूं मनाया जीत का जश्न, 10 इमोशनल फोटोज

विराट को चाहिए थी ऐसी लड़की

इसके बाद शाहरुख दूसरी चॉइस पूछते हैं। इस पर विराट बोलते हैं, 'बड़ी-बड़ी आंखें'। यह सुनकर शाहरुख फिर एक फनी तस्वीर दिखाते हैं जिसमें लड़की की आंखें बड़ी होती हैं। विराट बोलते हैं, थोड़ी मच्योर हो। तो शाहरुख बोलते हैं, सुलझी हो, मम्मी का ध्यान रखे? शाहरुख कई फनी तस्वीरें दिखाते हैं तो विराट बोलते हैं, सर आप छोड़ो मेरे को नहीं चाहिए। शाहरुख बोलते हैं, एक मैं अपनी तरफ से दिखाता हूं बहन जैसी। वह अनुष्का की फोटो निकालते हैं और विराट से बोलते हैं, इससे तो तेरा वास्ता ही नहीं है, इसको भी रख देता हूं। विराट शरमाकर हंस देते हैं और बोलते हैं, क्या कर रहे हो यार...। इसके बाद रैंडम विराट से फोटो चुनने को बोलते हैं। जब फोटो दिखाई जाती है तो वह अनुष्का शर्मा निकलती हैं। शाहरुख फोटो को विराट के गले में डाल देते हैं।

डेटिंग के एक साल बाद का है वीडियो

यह वीडियो साल 2014 का है। विराट और अनुष्का की ने 2013 में डेटिंग शुरू की थी। दोनों तब अपने प्यार को छिपा रहे थे लेकिन गॉसिप गलियारों में उनके अफेयर के चर्चे होने लगे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।