Abhishek Bachchan Performs Nora Fatehi s Haye Garmi step Amitabh Bachchan Reacts Housefull 5 BTS Clip Laal Pari अभिषेक बच्चन ने किया नोरा फतेही का ‘हाय गर्मी’ स्टेप, पिता अमिताभ बोले- मजेदार, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAbhishek Bachchan Performs Nora Fatehi s Haye Garmi step Amitabh Bachchan Reacts Housefull 5 BTS Clip Laal Pari

अभिषेक बच्चन ने किया नोरा फतेही का ‘हाय गर्मी’ स्टेप, पिता अमिताभ बोले- मजेदार

अभिषेक बच्चन का एक वीडियो रेडिट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एक्स हैंडल पर अभिषेक बच्चन ने खुद भी शेयर किया है। इस वीडियो में अभिषेक बच्चन नोरा फतेही का हाय गर्मी स्टेप करते नजर आ रहे हैं।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानFri, 6 June 2025 11:06 AM
share Share
Follow Us on
अभिषेक बच्चन ने किया नोरा फतेही का ‘हाय गर्मी’ स्टेप, पिता अमिताभ बोले- मजेदार

हाउसफुल 5 आज यानी 06 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हाउसफुल 5 की रिलीज के बाच अभिषेक बच्चन का एक वीडियो रेडिट पर सामने आया है। इस वीडियो में अभिषेक बच्चन और फिल्म की बाकी कास्ट लाल परी पर डांस करते नजर आ रहे हैं। यह एक बीटीएस वीडियो है। इस वीडियो में अभिषेक बच्चन एक जगह नोरा फतेही का हाय गर्मी स्टेप करते भी नजर आ रहे हैं। अभिताभ बच्चन ने भी इस वीडियो पर रिएक्ट किया है।

अभिषेक ने शेयर किया वीडियो

अभिषेक बच्चन ने जो वीडियो शेयर किया है वो 'लाल परी' गाने के बिहाइंड द सीन्स का है। इस वीडियो में गाने के सभी स्टार्ल लाल परी पर डांस करते और एक दूसरे के साथ एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। अभिषेक बच्चन इस वीडियो में नोरा फतेही का 'हाय गर्मी' स्टेप करते भी नजर आ रहे हैं।

क्या बोले अमिताभ बच्चन

अभिषेक बच्चन के इस वीडियो पर पिता अमिताभ बच्चन का भी रिएक्शन आया है। अभिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन के इस वीडियो को मजेदार बताया है। अभिषेक बच्चन के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन भी आया है।

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स

अभिषेक के डांस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने रेडिट पर लिखा- ये मलाइका से ज्यादा ग्रेसफुल हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- लड़के ये स्टेप बेहतर कर पाते हैं। एक ने अभिषेक को मजेदार बंदा बताया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।