Salman Khan BakrEid Wishes Post New Look Creates Gossips सलमान खान ने किया फैंस को बकरीद पर विश, क्लीन शेव लुक देखकर कनफ्यूज हुई पब्लिक, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSalman Khan BakrEid Wishes Post New Look Creates Gossips

सलमान खान ने किया फैंस को बकरीद पर विश, क्लीन शेव लुक देखकर कनफ्यूज हुई पब्लिक

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान फिर एक बार अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका हाल ही में वायरल हुआ लुक चर्चा का विषय रहा था, लेकिन अब उनकी ईद पर पोस्ट ने फैंस को कनफ्यूज कर दिया है।

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तानSat, 7 June 2025 08:50 PM
share Share
Follow Us on
सलमान खान ने किया फैंस को बकरीद पर विश, क्लीन शेव लुक देखकर कनफ्यूज हुई पब्लिक

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके अपने फैंस को बकरीद की मुबारकबाद दी है। एक्टर ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है और कैप्शन में लिखा- ईद मुबारक। फोटो में सलमान खान क्लीन शेव नजर आ रहे हैं। उनके बेहिसाब फैंस ने कमेंट सेक्शन में पलटकर बॉलीवुड के भाईजान को विश कर रहे हैं, लेकिन इस बीच जिस बात पर लोगों का ध्यान गया वह है सलमान कान का लुक। सलमान खान फोटो में क्लीन शेव नजर आ रहे हैं, जिसके चलते फैंस काफी कनफ्यूज दिखे।

कमेंट सेक्शन में फैंस में छिड़ी चर्चा

दरअसल हाल ही में सलमान खान अपनी गाड़ी में भारी मूछों के साथ नजर आए थे जिसे उनकी अगली फिल्म का लुक माना जा रहा था। चर्चा थी कि सलमान खान गलवान वैली पर बनने जा रही फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे और इसी फिल्म के लिए उन्होंने यह मूछों वाला लुक लिया है। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? सलमान खान की इस नई पोस्ट में दिख रहे उनके लुक से तो कुछ और ही बात सामने आती दिख रही है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान की पिछली फिल्म सिकंदर खास नहीं चली।

किसलिए था सलमान खान का लुक?

सलमान खान की गाड़ी वाले लुक की काफी चर्चा रही थी। किसी ने कहा कि यह उनकी पर्सनल चॉइज है तो किसी ने कहा कि यह गलवान वैली क्लैश पर आधारित उनकी फिल्म के लिए नया लुक है। गॉसिप्स हैं कि सलमान खान गलवान वैली क्लैश पर बनी फिल्म में कर्नल बी (संतोष बाबू) का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' के बाद अब फैंस को उनकी अगली फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार है जिसमें वह फिर एक बार आर्मी के जवान का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।