Shraddha Kapoor Gives Boyfriend Rahul Mody Tight Hug In Viral Video बॉयफ्रेंड राहुल मोदी पर खुलेआम प्यार लुटाते दिखीं श्रद्धा कपूर, किया टाइट हग और..., Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडShraddha Kapoor Gives Boyfriend Rahul Mody Tight Hug In Viral Video

बॉयफ्रेंड राहुल मोदी पर खुलेआम प्यार लुटाते दिखीं श्रद्धा कपूर, किया टाइट हग और...

श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। वहीं सोशल मीडिया पर भी वह राहुल को लेकर पोस्ट करती रहती हैं। अब दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तानFri, 21 March 2025 04:33 PM
share Share
Follow Us on
बॉयफ्रेंड राहुल मोदी पर खुलेआम प्यार लुटाते दिखीं श्रद्धा कपूर, किया टाइट हग और...

श्रद्धा कपूर कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। ऐसी खबर आ रही है कि वह राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। दोनों कई बार साथ में स्पॉट भी हुए हैं। यहां तक कि श्रद्धा सोशल मीडिया पर भी राहुल के साथ फोटोज शेयर करती हैं। अब एक्ट्रेस की राहुल के साथ एक क्लिप वायरल हो रही है जिसमें दोनों के बीच रोमांटिक मोमेंट नजर आ रहे हैं।

क्या है क्लिप में

दरअसल, एक क्लिप सामने आया है जिसमें श्रद्धा और राहुल गाड़ी की तरफ जाते हैं और उसके बाद एक-दूसरे को बाय बोलते हुए हग करते हैं। दोनों के इस रोमांटिक मोमेंट को देख फैंस दोनों को लेकर प्यारे कमेंट्स कर रहे हैं।

लोगों के कमेंट्स

वहीं फैंस तो इसकी उम्मीद भी कर रहे हैं कि दोनों शायद जल्द शादी करने वाले हैं। एक ने कमेंट किया राहुल की आरोही। एक ने लिखा, स्त्री और पुरुष। एक ने लिखा लगता है जल्द शादी करने वाले हैं। वैसे दोनों की कैमिस्ट्री देखकर साफ पता चलता है कि दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। एक बार श्रद्धा को जब स्पॉट किया गया था तो उनके फोन पर राहुल के साथ उनकी फोटो का वॉलपेपर था जो काफी वायरल हुआ था।

ये भी पढ़ें:इन सेलेब्स के साथ उड़ी श्रद्धा कपूर के अफेयर की खबर, एक साथ करने वाली थीं शादी?

प्रोफेशनल लाइफ

श्रद्धा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट स्त्री 2 में नजर आई थीं जो सुपरहिट थी। इस फिल्म में श्रद्धा के साथ राजकुमार राव लीड रोल में थे। इसके बाद वह अब नो एंट्री 2, स्त्री 2 में नजर आएंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।