Sikandar Box Office Day 5 Collection Salman Khan Rashmika Mandanna Movie Thursday Earning Sikandar Box Office Day 5: क्या खत्म हुआ 'सिकंदर' का खेल, डबल डिजिट कमाना भी हुआ मुश्किल, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSikandar Box Office Day 5 Collection Salman Khan Rashmika Mandanna Movie Thursday Earning

Sikandar Box Office Day 5: क्या खत्म हुआ 'सिकंदर' का खेल, डबल डिजिट कमाना भी हुआ मुश्किल

  • सलमान की फिल्म ने ईद के मौके पर यानी 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज दस्तक दी है। फिल्म को रिलीज के बाद सिकंदर को फैंस और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानFri, 4 April 2025 05:30 AM
share Share
Follow Us on
Sikandar Box Office Day 5: क्या खत्म हुआ 'सिकंदर' का खेल, डबल डिजिट कमाना भी हुआ मुश्किल

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इस वक्त अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'सिकंदर' के लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। भाईजान की 'सिकंदर' के रिलीज का उनके चाहने वाले लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। सलमान की फिल्म ने ईद के मौके पर यानी 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज दस्तक दी है। फिल्म को रिलीज के बाद सिकंदर को फैंस और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। ऐसे में अब 'सिकंदर' के पांचवें दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं बॉक्स ऑफिस पर इसका क्या रहा?

कलेक्शन ने किया निराश

'सिकंदर' में सलमान खान के साथ साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अहम किरदार में हैं। सलमान के फैंस पहली बार एक्टर संग रश्मिका की जोड़ी को देखकर काफी एक्साइटेड हैं। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी किया जा रहा है। 'सिकंदर' की कमाई की बात करें तो ये हर दिन घटती नजर आ रही है। इसके बावजूद ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए पूरा जोर लगा रहा है। 'सिकंदर' ने ओपनिंग डे पर 26 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, अब सिकंदर के गुरुवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'सिकंदर' ने 5वें दिन खबर लिखने तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में अब इसका टोटल कलेक्शन 90 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद है कि फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

डे वाइज देखें 'सिकंदर' का कलेक्शन

डे 1- 26 करोड़

डे 2- 29 करोड़

डे 3- 19.5 करोड़

डे 4- 9.75 करोड़

डे 5- 5.75 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)

टोटल कलेक्शन- 90 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)

सिकंदर की कास्ट

सलमान खान की इस फिल्म में दमदार एक्शन के साथ-साथ एक भावुक कर देने वाली कहानी भी दर्शकों को इमोशनल करेगी। सलमान की फिल्म में रश्मिका मंदाना, प्रतीक बब्बर, सत्यराज और शरमन जोशी लीड रोल में हैं। वहीं, इस मूवी को एआर मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।