सोनू निगम के मुंबई वाले घर पहुंची बेंगलुरु पुलिस, कन्नड़ विवाद मामले में दर्ज होगा बयान
रविवार को बेंगलुरु पुलिस सिंगर सोनू निगम के मुंबई स्थित बंगले पर पहुंची। पुलिस बेंगलुरु कॉन्सर्ट विवाद से जुड़े मामले में उनका वीडियो बयान दर्ज कराने उनके घर पहुंची।

बॉलीवुड सिंगर उस वक्त विवादों में आ गए थे जब बेंगलुरु के एक कॉन्सर्ट में एक फैन ने जोर देकर उनसे कन्नड़ गाने की मांग की, जिस पर सोनू ने गाना रोकते हुए कहा कि इसी तरह की सोच से पहलगाम जैसी घटनाएं होती हैं। इस मामले को लेकर सोनू निगम पर केस हो गया था। अब बेंगलुरु पुलिस इस मामले में उनके बयान को दर्ज कराने रविवार को उनके मुंबई स्थिति घर पहुंची। सोनू निगम का स्टेंटमेंट वीडियो में दर्ज किया जाएगा।
सोनू निगम से पूछताछ करेगी बेंगलुरु पुलिस
आईएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, "बेंगलुरु पुलिस की टीम में अवलाहल्ली पुलिस स्टेशन के एक इंस्पेक्टर और दो अन्य अधिकारी शामिल हैं। वे कथित तौर पर सोनू से उनके मुंबई स्थित आवास पर मिलेंगे और बेंगलुरु में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर के संबंध में वीडियो पर उनका बयान दर्ज करेंगे।"
हाई कोर्ट ने इस मामले पर क्या कहा था?
इस मामले में सोनू निगम से पूछताछ कर्नाटक हाई कोर्ट की गाइडलाइन्स के मुताबिक होगा। कुछ दिन पहले हाई कोर्ट ने निर्देश दिया था कि जब तक सिंगर पुलिस के साथ सहयोग करते हैं, उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। अदालत ने मामले में अंतिम रिपोर्ट दाखिल करने पर भी रोक लगा दी थी।
क्या था पूरा विवाद?
अप्रैल 25 को बेंगलुरु के एक कॉलेज में सोनू निगम का एक कॉन्सर्ट था। कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन ने उनसे कन्नड़ गाना गाने पर जोर दिया था। जिस तरह से सोनू निगम से गाना गाने की डिमांड की थी, सिंगर भड़क गए थे। उन्होंने जवाब में कहा था- यही कारण है, पहलगाम में जो हुआ है ना। यही कारण है जो कर रहे हो, जो किया था ना अभी। देखो तो कौन सामने खड़ा है।" सोनू निगम के इसी बयान को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।