Vivek Agnihotri gives samay raina controversy Kashmiri pandit angle people troll him विवेक अग्निहोत्री ने समय रैना विवाद को दिया कश्मीरी पंडित एंगल, लोगों ने लगा दी क्लास, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडVivek Agnihotri gives samay raina controversy Kashmiri pandit angle people troll him

विवेक अग्निहोत्री ने समय रैना विवाद को दिया कश्मीरी पंडित एंगल, लोगों ने लगा दी क्लास

  • विवेक अग्निहोत्री ने समय रैना के शो पर हुए विवाद को एक नया एंगल दिया है। उन्होंने ट्वीट करके याद दिलाया है कि समय रैना कश्मीरी पंडित हैं। विवेक के ट्वीट पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानThu, 13 Feb 2025 12:31 PM
share Share
Follow Us on
विवेक अग्निहोत्री ने समय रैना विवाद को दिया कश्मीरी पंडित एंगल, लोगों ने लगा दी क्लास

समय रैना के शो पर हुए बवाल पर कई लोग अपने विचार रख रहे हैं। अब कश्मीर फाइल्स डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ऐसा ट्वीट किया है कि लोग उनको बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल विवेक ने समय के ट्वीट को रीट्वीट किया है। इस समय जो उनके साथ हो रहा है, विवेक ने उसका कनेक्शन कश्मीरी पंडित होने से जोड़ा है।

विवेक ने किया ये ट्वीट

विवेक ने समय को टैग करके लिखा है, 'आज एक कश्मीरी पंडित के तौर पर समय रैना को पता चल रहा होगा कि कैसा लगता है जब लोग आपसे सहमत नहीं होते और आपको लिंच करने के लिए आ जाते हैं। वेलकम टु द क्लब।' बता दें कि समय रैना कश्मीरी पंडित हैं।

समय ने किया था ये ट्वीट

विवेक ने समय का ट्वीट रीट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा था, 'जो कुछ भी हो रहा है, मैं हैंडल नहीं कर पा रहा हूं। मैंने इंडियाज गॉट लैटेंट के सारे वीडियोज अपने चैनल से डिलीट कर दिए हैं। मेरा उद्देश्य सिर्फ लोगों को हंसाना और अच्छा वक्त बिताना था। मैं सभी एजेंसीज का सहयोग करूंगा ताकि सारी जांचें निश्पक्ष रूप से हो सकें। धन्यवाद।'

ये भी पढ़ें:समय रैना का सपोर्ट करने पर अली से चिढ़े लोग, बोले- शरम आती है?

लोगों को नहीं जमा विवेक का ट्वीट

विवेक अग्निहोत्री के पोस्ट पर लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। एक ने लिखा है, लैटेंट में कश्मीरी पंडित एंगल ले आए। LoL। एक और ने लिखा है, टैलेंट फाइल्स मूवी तो बनता है विवेक सर। एक और कमेंट है, इन दोनों घटनाओं की तुलना करना कितनी मूर्खता है। एक और कमेंट है, कश्मीरी पंडित मुद्दे से तुलना करना दरअसल वाकई कश्मीरी पंडित्स की बेइज्जती है। एक और ने लिखा है, यहां कश्मीरी पंडित एंगल क्या और इन लोगों की लिंचिंग कौन कर रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।