Meritorious Student Award Ceremony in Ayodhya Honoring Academic Excellence मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, Ayodhya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsMeritorious Student Award Ceremony in Ayodhya Honoring Academic Excellence

मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Ayodhya News - अयोध्या में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने छात्रों को सम्मानित किया और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में छात्रों को पुरस्कार के रूप में चेक और...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याSat, 14 June 2025 11:58 PM
share Share
Follow Us on
मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

अयोध्या, संवाददाता। मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन अयोध्या धाम के परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण पीजी कालेज में किया गया। पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व वंदना उपाध्याय ने मेधावियों को मेडल पहनाने साथ उपहार भेंट कर सम्मानित किया। ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि लक्ष्य को निधार्रित करके अगर परिश्रम किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। लेकिन इसके लिए परिश्रम के साथ अनुशासन व शिक्षको से मिले मार्गदर्शन को समाहित करना जरुरी होता है। वंदना उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा सशक्त माध्यम है, जो व्यक्ति को किसी भी क्षेत्र में शिखर पर पहुंचा सकता है। वही कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश एवं सीबीएसई बोर्ड के जिन छात्रों ने जिले में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया, उन्हें क्रमशः ग्यारह हजार, पांच हजार एक सौ एवं दो हजार एक सौ रुपये का चेक प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त अन्य मेधावियों को पांच सौ रुपये व बैग किट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नाका हनुमान गढ़ी के महंत रामदास, भाजपा महानगर महामंत्री परमानंद मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, कमलेश श्रीवास्तव ने विचार व्यक्त किये। मौके पर विष्णु तिवारी, रोहित पांडेय, सुभाष चंद्र त्रिपाठी, डा. अमरजीत पांडेय, डा. सुधांशु त्रिपाठी, डा. जिलाजीत दुबे मौजूद रहे। ---

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।