लेटेंट विवाद के बीच रणवीर बोले 'पिक्चर अभी बाकी है', समय रैना को बताया मीडिया लेजेंड
- इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बीच रणवीर इलाहाबादिया ने समय रैना के बारे में बात की है। उन्होंने समय रैना को मीडिया लेजेंडबताया। उन्होंने कहा कि समय रैना जल्द ही वापस आएंगे।

फेमस यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया, कॉमेडियन समय रैना और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा उस वक्त चर्चा में आए जब इंडियाज गॉट लेटेंट में रणवीर इलाहाबादिया के एक सवाल से विवाद हो गया। रणवीर ने एक कंटेस्टेंट से माता-पिता से जुड़ा एक अश्लील सवाल पूछा था। इसके बाद, पैनेलिस्ट के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज की गई। इस मामले के बीच अब रणवीर इलाहाबादिया ने समय रैना के बारे में बात की है। रणवीर ने कहा कि समय रैना जल्द वापसी करेंगे और उन्होंने समय रैना को मीडिया लेजेंड बताया।
रणवीर ने समय को बताया मीडिया लेजेंड
रणवीर इलाहाबादिया ने इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन किया। इस सेशन में रणवीर से किसी ने पूछा कि क्या वो समय रैना के साथ टच में हैं? समय वापस आएंगे। इवेंट के बाद हम सबको क्लोजर मिल गया है। उन्होंने समय रैना को मीडिया लेजेंड बताया। उन्होंने कहा कि एक दूसरे के साथ खड़े रहो, अच्छे वक्त में और बुरे वक्त में भी। भगवान हम सबको देख रहे हैं। उन्होंने आशीष चंचलानी और अपूर्वा मखीजा को प्यार भेजा। इसी के साथ उन्होंने लिखा- "पिक्चर अभी बाकी है।"

विवाद से अभी तक नहीं उभरे हैं रणवीर इलाहाबादिया
वहीं, एक फैन के सवाल के जवाब में रणवीर ने कहा, "किसने कहा कि मैं उससे (आईजीएल विवाद) निकल आया हूं। पर्दे के पीछे बहुत कुछ हो रहा है। लेकिन भगवान मेरे साथ है, मुझे पता है।" पॉडकास्टर ने यह भी बताया कि इस पूरी घटना में उनका सबसे बड़ा डर यह था कि उनकी गलती के कारण उनकी टीम के 'परिवार के सदस्यों को निराश' होना पड़ सकता है।
बता दें, इंडियाज गॉट लेटेंट के विवाद के बाद समय रैना ने अपने शो के सभी एपिसोड्स को यूट्यूब से हटा दिया था। वहीं, इस विवाद के दौरान रणवीर ने कहा था कि उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। विवाद के बाद रणवीर इलाहाबादिया ने अपना पॉडकास्ट दोबारा शुरू कर दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।