मन्नारा के पिता की प्रार्थना सभा, खानजादी समेत श्रद्धांजलि देने गुरुद्वारे पहुंचे ये सेलेब्स
मन्नारा चोपड़ा के पिता एडवोकेट रमन राय हांडा का 16 जून को निधन हो गया। 18 को अंतिम संस्कार हुआ और 19 जून को मुंबई में प्रार्थना सभा रखी गई। हालांकि, इसमें प्रियंका और परिणीति शामिल नहीं हो पाईं।

बिग बॉस फेम मन्नारा चोपड़ा के पिता एडवोकेट रमन राय हांडा का निधन हो गया है। यह दुखद घटना 16 जून को हुई, जिसके बाद 18 जून को मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित अंबोली श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अब गुरुवार (19 जून) को मुंबई के एक गुरुद्वारे में उनकी प्रार्थना सभा (उथाला) रखी गई, जिसमें परिवार और इंडस्ट्री से जुड़ी कई हस्तियां मौजूद रहीं।
आंखों में पिता को खोने का गम
सामने आए वीडियो में मन्नारा चोपड़ा को अपने पिता की तस्वीर लेकर गुरुद्वारे के अंदर जाते हुए देखा गया। पूरे माहौल में शोक और संवेदना की भावना थी। मन्नारा की आंखों में अपने पिता को खोने का गम साफ झलक रहा था। एडवोकेट रमन राय हांडा के निधन से सिर्फ मन्नारा ही नहीं, प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा भी दुखी हैं। बता दें, एडवोकेट रमन राय हांडा, प्रियंका और परिणीति के फूफाजी थे।
प्रियंका और परिणीति क्यों नहीं पहुंच पाईं?
प्रियंका चोपड़ा, जो फिलहाल अमेरिका में हैं, और परिणीति चोपड़ा, जो यूके में हैं, दोनों ही पारिवारिक मजबूरियों के चलते अंतिम संस्कार और प्रार्थना सभा में शामिल नहीं हो सकीं। हालांकि, प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा प्रार्थना सभा में मौजूद रहे और मन्नारा के कठिन समय में उनके साथ खड़े दिखे।
इंडस्ट्री के इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि
प्रार्थना सभा में मन्नारा के कई करीबी दोस्तों और इंडस्ट्री के कलाकारों ने भी पहुंचकर शोक व्यक्त किया। टीवी एक्टर अभिषेक कुमार, अभिनेता करणवीर मेहरा, कॉमेडियन सुदेश लेहरी, अभिनेता मनजोत सिंह, और गायिका खानजादी जैसी हस्तियों ने गुरुद्वारे में पहुंचकर मन्नारा के पिता को श्रद्धांजलि दी।
क्या थी निधन की वजह?
अब तक मन्नारा की ओर से पिता के निधन की वजह को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रमन राय हांडा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे, और इलाज के दौरान उनका निधन हुआ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।