युविका चौधरी और प्रिंस नरूला ने बेटी के जन्म और शादी के 7 साल बाद फिर से की शादी
प्रिंस और युविका ने शादी के 7 साल बाद रजिस्टर्ड मैरिज की है। युविका ने अपने व्लॉग में दिखाया कि प्रिंस इस शादी के लिए जरा भी एक्साइटेड नहीं थे। उनके कुछ दोस्त और युविका के भाई-भाभी शादी में शामिल हुए।

युविका चौधरी और प्रिंस नरूला के बीच बीते काफी समय से अनबन की खबरें सुर्खियों में हैं। इस बीच युविका ने दूसरी शादी की घोषणा करके अपने फैन्स को चौंका दिया। उन्होंने अपने व्लॉग में बताया कि वह दूसरी बार शादी कर रही हैं। हालांकि व्लॉग के आगे बढ़ने पर समझ में आया कि युविका प्रिंस से ही दोबारा शादी कर रही हैं। इस शादी में उनके दोस्त, युविका के भाई-भाभी भी थे।
एक्साइटेड नहीं दिखे प्रिंस
युविका ने मजाक में बताया कि दोस्तों को शादी के लिए किडनैप किया है। साथ ही प्रिंस इस शादी के लिए जरा भी एक्साइटेड नहीं थे। वह शॉर्ट्स और टीशर्ट में पहुंचे थे। युविका ने बताया कि प्रिंस ने बालों में कंघा भी नहीं किया। दोनों रजिस्ट्रार के ऑफिस पहुंचे। गवाह के तौर पर युविका के भाई और भाभी ने अंगूठा लगाया। इसके बाद युविका की भाभी बोलती हैं, 'अब जीजू परमानेंट फंस चुके हैं। शादी किसी भी तरह खारिज न हो जाए। फंसा ही लिया है।'
7 साल बाद रजिस्टर की शादी
बाद में युविका दिखाती हैं कि उनकी प्रिंस से रजिस्टर्ड मैरिज भी हो गई। युविका बोलती हैं, 'यह ज्यादा अहम है, अब हमारी शादी ऑफिशियली रजिस्टर्ड है।' प्रिंस बोलते हैं, मैं अपनी पहली शादी में एक्साइटेड था। युविका बताती हैं कि उन्होंने अपनी शादी के 7 साल बाद और बेटी एकलीन के पैदा होने के बाद शादी रिजस्टर्ड की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।